बिग बॉस का ये शो इन दिनों अपने फिनाले के काफी करीब पहुंच चुका है। बता दें शो अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही दिन दूर है इसमें सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है वैसे वैसे घर का माहौल गर्माता जा रहा है अभिषेक मल्हान शो में आगे बढ़ गए हैं और पूजा भट्ट को टक्कर देकर अभिषेक मल्हान टिकट टू फिनाले की टिकट भी हासिल कर चुके हैं।

वहीं अभिषेक मल्हान की कुछ हरकतों की वजह से सलमान खान ने इस वीकेंड के वार के दौरान अभिषेक को खरी-खोटी सुनाई है बता दे पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान के बीच हुई तकरार को लेकर सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान ने बिग बॉस के पहले फाइनलिस्ट बने अभिषेक मल्हान पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि अभिषेक के फॉलोअर्स देख रहे हैं सलमान खान ने कहा कि अगर आप नहीं होते तो हमारा क्या होता है? अभिषेक हम तो आपके शुक्रगुजार हैं कि आप इस शो में आए और इस शो को आगे बढ़ाया सलमान खान ने इसी के साथ पूजा अभिषेक के बर्ताव पर भी उन पर हमला बोला है अभिषेक से उनके पिता की उम्र पूछी जिस पर उन्होंने 62 साल की उम्र बताई एक्टर ने कहा कि वह अपने पिता से सिर्फ 3 साल छोटे हैं और अभिषेक भी बूढ़ा हो जाएगा वही पूजा भट्ट अभिषेक के इस बर्ताव से इमोशनल नजर आई।

उन्होंने कहा मैं उदास हूं.. मुझे नहीं लगता हम अपनी उम्र में ऐसे थे.. अभी भी लगता है कि कुछ अचीव नहीं किया सलमान खान ने इस रवैया से अभिषेक अभिषेक के फैंस भी नाराज हुए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है अभिषेक के फैंस ने बिग बॉस के सीजन टू को टैग करते हुए लिखा- शर्म आनी चाहिए किसी को इतना भी नहीं गिराना चाहिए।

एक और यूजर ने लिखा- अभिषेक मल्हान के लिए बहुत बुरा लगा.. अभिषेक मजबूत कंटेस्टेंट है और ऐसे ही क्यों किसी के सामने आपका मुंह नहीं खुल सकता? एक और शख्स ने लिखा एक बात मैं साफ तौर से कह सकता हूं कि हर कोई 40 के बाद संत बन जाता है लेकिन वह यह नहीं बताते कि 20 के दशक में क्या कर रहे थे और फ्यूचर जेनरेशन के हिसाब से ही जज किया जाता है अभिषेक ने इसमें कुछ गलत नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App



