वैलेंटाइन डे पर जरूर देखिए बॉलीवुड की ये 5 बेस्ट रोमांटिक फिल्में

Best Movies to Watch on Valentine's Day

Best 5 Movies to Watch on Valentine’s Day: बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में प्रसिद्ध नॉवेल और किताबों पर आधारित हैं, जिन्हें फिल्म निर्माता ने पन्नों से बड़े पर्दे पर बहुत ही बेहतरीन तरीके से उतारा है। इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर के साथ इन रोमांटिक फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं।

Best 5 Movies to Watch on Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे पर जरूर देखिए बॉलीवुड की ये 5 बेस्ट रोमांटिक फिल्में

1. Half Girlfriend

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएं। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। साथ ही चेतन भगत की बुक “हाफ गर्लफ्रेंड” पर आधारित है। ये कहानी एक छोटे गांव के लड़के माधव और शहर की लड़की रिया के ईद-गिर्द घूमती है, जो भाषा और सोशल डिफरेंस के बावजूद एक दूसरे के करीब आते हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

2. Lootera

2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘लुटेरा’ अमेरिकी लेखक ओ। हेनरी की नॉवेल “द लास्ट लीफ” पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है. इस फिल्म में रणवीर की एक्टिंग काफी पसंद की गई थी। इसमें दो प्यार करने वालों के बिछड़कर दोबारा मिलने का सफर दिखाया गया है। इस प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3. Veer-Zaara

यश चोपड़ा की निर्देशित फिल्म ‘वीर जारा’ 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने अभिनय किया है। फिल्म में इन दोनों की बेहतीन लव स्टोरी हर किसी को पसंद आई। इसकी कहानी भारतीय पायलट वीर (शाहरुख) और पाकिस्तानी लड़की (प्रीति) जारा के प्यार की कहानी है। यह एक इमोशनल प्रेम कहानी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Also Read: बॉलीवुड फिल्मों में ऐसी Kissing नहीं देखी होगी आपनें, Kiss Day देखें आपका रोम रोम खड़ा करने वाली 6 फिल्में

4. Mohabbatein

राइटर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की मोहब्बतें 2000 में आई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। इनके साथ उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और प्रीति झंगियानी भी थे। इस रोमांटिक फिल्म को आप वेलेंटाइन डे पर ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

5. Dilwale Dulhania Le Jayenge

Best 5 Movies to Watch on Valentine's Day
Best 5 Movies to Watch on Valentine’s Day( Source: Social Media)

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1995 में बनी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जिसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल के साथ अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और अनुपम खेर भी थे। इस जबरदस्त रोमांटिक फिल्म को वोलेंटाइन डे पर ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे देखकर आपको दोबारा प्यार करने का मन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।