Best Bridal Sarees: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद ख़ास होता है। इस दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाती है उसकी ब्राइडल साड़ी। भारतीय शादियों में साड़ी सिर्फ़ एक लिबाज ही नहीं, बल्कि ट्रेडिशन प्रतीक है। भारत के कुछ हिस्सों में शादी के समय दुल्हन को लहंगा नहीं बल्कि साड़ी पहनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी Best Saree for Wedding ढूंढ रही हैं तो यहां पर 5 सबसे ट्रेंडिग ब्राइडल साड़ियों के बारे में बताया गया है जो दुल्हन के लुक को परफेक्ट बनाएंगी।
Best Bridal Sarees: शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये 5 साड़ियां
1. बनारसी सिल्क साड़ी (Banarasi Silk Saree)

बनारस साड़ी अपनी रॉयल बुनाई और खूबसूरत ज़री वर्क के लिए दुनिया भर में फेमस है। इस साड़ी में सुंदर फूल-पत्तियां, बेल-बूटे और बारीक जालीदार पैटर्न का काम होता है। यह साड़ी रेड, मैरून या गुलाबी रंग में शानदार लगती है। यह Bridal Saree Design अक्सर शादी या रिसेप्शन के लिए चुनी जाती है।
2. कांजीवरम सिल्क साड़ी (Kanjivaram Silk Saree)

साउथ इंडिया के तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर से आने वाली यह साड़ी, अपनी खास बनावट और सिल्क के लिए जानी जाती है। चौड़े कंट्रास्ट बॉर्डर, ट्रेडिशनल साउथ इंडियन डिजाइन और असली सोने या चांदी की ज़री का काम। यह साड़ी है जिसे अक्सर दक्षिण भारतीय दुल्हनें (South Indian Brides) अपनी शादी के लिए स्टाइल करती हैं।
3. रेड जॉर्जेट साड़ी (Georgette Saree)

ये साड़ियां उन दुल्हनों के लिए एक बेहतरीन ऑपशन हैं जो कंफर्ट और एलिगेंस पसंद करती हैं। बारीक सीक्वेंस वर्क, रेशमी धागों की कढ़ाई, या हल्की एम्ब्रॉयडरी के साथ यह साड़ी हल्की के साथ काफी सुंदर लगती है। यह साड़ी शादी के बाद के फंक्शन्स, जैसे रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट। इन्हें कैरी करना आसान होता है और ये आपको स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देती हैं
4. पैठणी सिल्क साड़ी (Paithani Silk Saree)

महाराष्ट्र की यह ट्रेडिशनल साड़ी अपने बाइब्रेंट कलर्स और फ्लोरल डिजाइंस के लिए काफी फेमस हैं। इसके पल्लू पर खास तौर पर मोर की आकृतियां होती हैं। यह साड़ियां शादियों के लिए एकदम परफेक्ट होती हैं।
5. चिकनकारी साड़ी (Chikankari Saree)

यह साड़ी उन दुल्हनों के लिए है जो भारी ज़री की जगह बारीक और मिनिमलिस्ट वर्क पसंद करती हैं। इन साड़ियों में रेशमी धागे, चिकनकारी या ज़री-रेशम से की गई महीन और नाज़ुक कढ़ाई देखने को मिलता है। यह साड़िया अक्सर पेस्टल या बेज कलर में होती हैं, जो एक क्लासी और सोफिस्टिकेटेड लुक देती हैं।


Download Android App
Download iOS App




