Bhagyashree की शादी में क्यों नही आए थे उनके पिता? जानें एक्ट्रेस की असल लव स्टोरी

Summary :

Bhagyashree Birthday Special Love Story: ऐसा माना जाता है कि अगर आप कोई काम कर रहे हो तो उसमें आपकी मेहनत के साथ साथ भाग्य का भी साथ होना जरूरी है, लेकिन जिसके नाम में भी भाग्य हो, उसके लिए चीजें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस भाग्यश्री की, जिन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में काम करेंगी और अलग पहचान बना पाएंगी. आपको बता दें कि भाग्यश्री आज के दिन 23 फरवरी को अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी…

Bhagyashree Birthday Special Love Story: ऐसा माना जाता है कि अगर आप कोई काम कर रहे हो तो उसमें आपकी मेहनत के साथ साथ भाग्य का भी साथ होना जरूरी है, लेकिन जिसके नाम में भी भाग्य हो, उसके लिए चीजें खुद-ब-खुद आसान हो जाती हैं. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस भाग्यश्री की, जिन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में काम करेंगी और अलग पहचान बना पाएंगी. आपको बता दें कि भाग्यश्री आज के दिन 23 फरवरी को अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी का असल प्यार कैसे मिला?

Bhagyashree Marriage Impact On Career: भाग्यश्री पर क्या लगे थे प्रोटोकॉल

Bhagyashree Birthday Special Love Story
Bhagyashree Birthday Special Love Story (Source: Social Media)

फिल्मों में अपने भोले किरदार से सबका दिल जीतने वाली भाग्यश्री असल जिंदगी में भी बहुत सीधी थीं. उनका ताल्लुक महाराष्ट्र के सांगली राजशाही परिवार से है. उनके पिता का नाम विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन है, जिन्हें खुद म्यूजिक से प्यार है और उन्होंने कई फिल्मों में संगीत भी दिया. भाग्यश्री का जीवन प्रोटोकॉल के साथ गुजरा; उन्हें हमेशा सिखाया गया कि किससे बात करनी है और किससे नहीं, कैसे बात करनी है, कहां जाना है और कहां नहीं, लेकिन कौन जानता था कि प्रोटोकॉल के बीच पढ़ी-लिखीं भाग्यश्री को उनका प्यार उनकी क्लास में ही मिल जाएगा.

Bhagyashree Husband: भाग्यश्री की लव लाइफ

Bhagyashree Birthday Special Love Story
Bhagyashree Birthday Special Love Story (Source: Social Media)

ये बात तो बेहद ही कम लोगों को पता होगी कि भाग्यश्री और हिमालय दासानी एक ही क्लास में पढ़ते थे. जहां भाग्यश्री बिल्कुल शांत स्वभाव की थी, वहीं हिमालय सबसे शैतान बच्चों में से एक थे. भाग्यश्री क्लास की मॉनिटर थी और हिमालय की शैतानियों की वजह से दोनों के बीच हमेशा लड़ाई होती थी. लेकिन दोनों को ही ये पता नहीं चल पाया कि उनके बीच की ये लड़ाई कब प्यार में बदल गई. स्कूल में एक दूसरे से लड़ाई के साथ दोनों पढ़ाई भी साथ करते थे और स्कूल खत्म हो जाने के बाद भी गणित के विषय को समझने के लिए साथ मिलकर पढ़ाई करते थे.

Bhagyashree Inter Caste Marriage: कैसी रही भाग्यश्री की कहानी

Bhagyashree Birthday Special Love Story
Bhagyashree Birthday Special Love Story (Source: Social Media)

एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो गणित में बहुत कमजोर थीं और उसके लिए हिमालय की मदद लेती थी, लेकिन एक दिन फोन पर हिमालय ने उन्हें प्रपोज कर दिया और जब ये बात भाग्य ने अपने पिता को बताई तो उन्होंने साफ-साफ मना करा दिया. जबकि उस वक्त भाग्यश्री के मन में भी फीलिंग्स थीं. इसके बाद अपने पिता की बात मानकर उस वक्त भाग्यश्री ने हिमालय को रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन दोनों की दोस्ती में कोई फर्क नहीं आया और कॉलेज में भी दोनों ने साथ पढ़ाई की.

Bhagyashree Birthday Special Love Story: कैसे हुई भाग्यश्री की शादी

Bhagyashree Birthday Special Love Story
Bhagyashree Birthday Special Love Story (Source: Social Media)

फिल्म “मैंने प्यार किया” की शूटिंग के दौरान भाग्यश्री और हिमालय दोनों के लिए मिलना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में भाग्यश्री ने अपने माता-पिता से उनकी और हिमालय की शादी की बात की, लेकिन वे राजी नहीं हुए. तब मजबूरी में दोनों ने परिवार की बिना सहमति के शादी की. लेकिन इसका असर ये हुआ कि भाग्यश्री के पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन बेटी के फैसले से इतने नाराज हो गए कि वो उनकी शादी में भी नहीं आए.

Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।