भाई दूज 2019 : ये है बॉलीवुड की सबसे खास भाई – बहन की जोड़ी , जिनकी बॉन्डिंग है सबसे मजबूत

Summary :

भाईदूज के दिन बहनें अपने भाइयों के लिए लंबे और समृद्ध जीवन की प्रार्थना करती हैं, साथ ही भाई-बहन एक दुसरे को तोहफे भी देते है। बॉलीवुड में भी भाई बहनों की कुछ स्पेशल जोड़ियां है जिनके बीच शानदार बॉन्डिंग है। आइये नजर डालते है इस लिस्ट पर :

29 अक्टूबर को देशभर में उत्साह के साथ भाईदूज का त्यौहार मनाया गया। इस दिन बहनें अपने भाइयों के लिए लंबे और समृद्ध जीवन की प्रार्थना करती हैं, साथ ही भाई-बहन एक दुसरे को तोहफे भी देते है। बॉलीवुड में भी भाई बहनों की कुछ स्पेशल जोड़ियां है जिनके बीच शानदार बॉन्डिंग है। आइये नजर डालते है इस लिस्ट पर : 
रणबीर कपूर और करीना कपूर

बॉलीवुड के सबसे प्यारे भाई-बहन एक दुसरे के बेहद करीब है। दोनों को गॉसिप करना बहुत पसंद है। कपूर खानदान के पहले कजिन भाई बहन बॉलीवुड इंडस्ट्री के  न्यूज कीपर्स ’के रूप में जाने जाते हैं। 
एकता कपूर और तुषार कपूर

टेलीविजन की क़्वीन अपने भाई के साथ बेहद स्ट्रांग बॉन्डिंग रखती है और दोनों हमेशा एक दूसरे के पक्ष में सभी बड़ी – छोटी बात पर हर तरह से एक दुसरे का साथ देते है। 
सोनम कपूर और अर्जुन कपूर

भले ही सोनम और अर्जुन कजिन है पर दोनों के बीच का बॉन्डिंग बेहद मजबूत है। वे कभी भी एक-दूसरे की टांग खींचने में फेल नहीं होते लेकिन जब भी जरूरत होती है एक-दूसरे के लिए खड़े होते हैं। अंशुला, जान्हवी, ख़ुशी, शनाया और रिया कपूर सहित अर्जुन के सभी बहनों के साथ बेहद अच्छा रिलेशन निभाते है। 
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे सारा और इब्राहिम जन्म से ही रॉयल्टी के मालिक हैं। सारा को अपने भाई के लिए रक्षाबन्धन से लेकर भाई दूज पर शानदार पोस्ट शेयर जरूर करती है। ये रॉयल भाई-बहन की जोड़ी बेहद मजबूत मानी जाती है। 
सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा

अर्पिता खान सलमान की गोद ली हुई बहन हो लेकिन, वह खान परिवार की सबसे चहेती बहन रही है, खासकर भाई सलमान खान की पसंदीदा। सलमान को अक्सर अर्पिता के बेटे आहिल के साथ इंस्टाग्राम पर खेलते देखा जा सकता है।
सोहा अली खान, सबा अली खान और सैफ अली खान

रॉयल फैमिली के सदस्य, सोहा, सबा और सैफ जीवन भर एक-दूसरे के पक्ष में रहे हैं। ातीनों के बीच बेहद खास बॉन्डिंग है। 
श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बच्चे अभिषेक और श्वेता बचपन से ही एक दुसरे के बेहद करीब  के बाद भी दोनों की बॉन्डिंग उन्हें मजबूती प्रदानकरती है। 

Ujjwal Jain