Pooja Bhatt ने मारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में एंट्री, Rahul Gandhi संग पैदल चलती आईं नजर

Summary :

अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट बुधवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं। पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस की ओर से ट्वीट की गई और लिखा, हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है…हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।

कांग्रेस नेता राहुल
गांधी पिछले 56 दिन से भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।
तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा आंध्रप्रदेश, केरल और कर्नाटक से गुजरते हुए अब तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद
पहुंच चुकी है। राहुल गांधी की लगातार भारत जोड़ो यात्रा से नई-नई तस्वीरें सोशल
मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन इसी बीच भारत जोड़ो यात्रा से सामने आई लेटेस्ट
तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया। इन तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री
और निर्देशक पूजा भट्ट को कदम से कदम मिलाकर चलते देखा गया।

दरअसल, अभिनेत्री पूजा भट्ट बुधवार को हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा‘ में शामिल हुईं और साथ उन्हें राहुल गांधी के साथ पैदल चलते भी देखा गया।
सामने आई तस्वीरों में राहुल और पूजा एक दूसरे से चर्चा भी करते दिखें। पूजा भट्ट
और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस की ओर से ट्वीटर  पर शेयर की गई हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए
उन्होंने ट्वीट कर लिखा
, हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है… हर रोज देश
में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।

वैसे राहुल गांधी की इस यात्रा को बॉलीवुड सेलेब्स का लगातार सपोर्ट मिलता दिख
रहा है। हाल ही में अभिनेत्री पूनम कौर को भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होते देखा
गया था। पूनम और राहुल गांधी की हाथ पकड़े तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा
भी मचाया था। पूनम और राहुल ने चलते हुए एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था जिसे लेकर
राजनीति भी शुरु हो गई थी।

Rahul Gandhi - Poonam Kaur : పాదయాత్రలో రాహుల్ చేయి పట్టుకుని నడిచిన తెలుగు  హీరోయిన్.. బీజేపీ నేతల విమర్శలకు ఇచ్చిన జవాబు ఏమిటి - BBC News తెలుగు

बता दें कि कर्नाटक बीजेपी की नेता प्रीति गांधी ने पूनम कौर और राहुल गांधी
की तस्‍वीर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा
, ‘अपने परदादा के पदचिह्नों
पर चलते हुए!
‘  इस पर उनकी काफी
आलोचना की गई थी। वहीं पूनम ने भी प्रीति को करारा जवाब दिया था उन्होंने प्रीति
के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,
मैं फिसल गई थी
और लगभग गिरने ही वाली थी
, तभी सर ने मेरा
हाथ पकड़ लिया। पीएम मोदी नारी शक्ति की बात करते हैं
, लेकिन आप उसी नारी शक्ति का अपमान कर रही हैं।

वहीं पूनम के बाद पूजा भट्ट को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ
देखकर हर कोई दंग रह गया है साथ ही लोगों ने उनके कांग्रेस में शामिल होने की
बातें भी शुरु कर दी हैं हालांकि पूजा भारत जोड़ो यात्रा में थोड़ी ही देर के लिए
शरीक हुई थीं। पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह हर मुद्दे पर
बेबाकी से अपनी राय भी रखती हैं।

 

Desk Team