बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है और फिल्म ने पांचवे शानदार कलेक्शन किया है। सलमान खान के करियर ये सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है और इस साल अब तक रिलीज़ हुई फिल्मों को एक के बाद एक पीछे छोड़ रही है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ वाली फिल्म ‘भारत’ ईद के अवसर पर पांच जून को प्रदर्शित हुयी है। भारत ने पहले वीकेंड के दौरान 95 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

सलमान खान-कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत की बॉक्स ऑफिस पर नॉनस्टॉप कमाई जारी है।फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने चौथे दिन करीब 27 करोड़ और पांचवे दिन 27.90 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का भारत का कुल कलेक्शन 150.10 करोड़ हो गया है।

इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में ‘भारत’ से पूर्व उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, टोटल धमाल और केसरी ने बाक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से अधिक की कमाई की है। सलमान ने फिल्म ‘भारत’ में कुछ हटकर करने की कोशिश की है।

फिल्म ‘भारत’ न सिर्फ एक शख्स की कहानी है बल्कि इसके जरिये देश के बदलते स्वरूप और इसकी आत्मा की बात भी कही गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की कहानी है जो भारत-पाक विभाजन में अलग हो जाता है।

फिल्म ‘भारत’ को ओवरसीज मिलाकर 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ की भी अहम भूमिकायें है।



Download Android App
Download iOS App



