टीवी जगत की सबसे सफल कॉमेडियन की लिस्ट में शुमार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत पर सोमवार यानि आज सुनवाई होनी थी। बता दें आपको बीती रोज दोनों को ड्रग से संबंधित मालमों में 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि अब राहत भरी खबर सामने आई है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष को किला कोर्ट से जमानत मिल गई है।

कॉमेडियन भारती सिंह को करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। आपको बता दें कि एक किलो तक का गांजा छोटी मात्रा में माना जाता है। इसके लिए छह महीने तक जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

गौरतलब है शनिवार की सुबह एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर अचानक छापेमारी करके उनके घर से 85.5 ग्राम गंाजा बरामत किया। वहीं एनसीबी की पूछताछ के दौरान भारती सिंह ने भी गांजा सेवन की बात को स्वीकार कर लिया था,जिसके बात भारती की गिरफ्तारी कर ली गई। वहीं करीब 15 घंटे लंबी चली कड़ी पूछताछ के बाद भारती के पति हर्ष को भी हिरासत में ले लिया गया।

मालूम हो भारती सिंह और हर्ष पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) (छोटी मात्रा में ड्रग्स) और 8 (सी) (ड्रग्स का कब्जा) और 27 (ड्रग्स का सेवन) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



