फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अब तक अपनी बातो और अपने अंदाज़ से लोगो को एंटरटेन करती आई है। उनकी यही कोशिश होती है कि वो लोगो के चेहरों पर मुस्कराहट लाए और उनकी ज़िंदगियों में खुशियां भर दे। लेकिन इस बार लगता है कि वो कही चूक गई क्योकि अब उनका एक मज़ाक उनपर ही भारी पड़ गया। लोग उनके खिलाफ खड़े नज़र आ रहे है और कॉमेडियन से खासा नाराज़ है।

दरअसल, भारती सिंह इस बार अपने एक कमेंट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दाढ़ी-मूंछ पर मजाक किया है। भारती का जो वीडियो वायरल हुआ है वह एक कॉमेडी शो का है। वो एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन के साथ मजाक करती हैं। भारती कहती हैं, ‘दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालों तो सेवइयों का टेस्ट आता है। मेरी काफी सारी फ्रेंड्स जिनकी अभी शादी हुई है, वो सारा दिन दाढी-मूंछ से जुएं निकालने में बिजी रहती हैं।’

एक समुदाय विशेष ने भारती की टिप्पणी को अपमानजनक बताया। विवाद बढ़ता देख भारती ने अपनी पूरी कोशिश की, कि वो लोगो की गलतफैमी को दूर कर दे, जिसके लिए उन्होंने पब्लिकली माफ़ी भी मांगी। भारती ने अपना एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया और माफी मांगी है।

वीडियो में वो बोली, जो लोग आपत्ति जता रहे हैं वो इस वीडियो को देखें। उन्होंने कहीं भी किसी धर्म या जाति के बारे में कुछ नहीं कहा है। वो एक सामान्य बात कर रही थीं और कॉमेडी के लहजे में ये बात कही। उन्होंने कहा कि वो खुद पंजाबी हैं और पंजाब का मान रखेंगी।हालांकि लोगों का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, भारती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भारती के खिलाफ अमृतसर में प्रदर्शन किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कॉमेडियन के कमेंट पर आपत्ति जताई और पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। वही अब मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 295-ए के तहत केस किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



