Bharti Singh Podcast Latest Episode: एंटरटेनमेंट की दुनिया में ‘ड्रामा क्वीन’ और हमेशा हंसने-हंसाने वाली राखी सावंत को तो आप सभी जानते हैं। कैमरों के सामने बिंदास रहने वाली राखी के दिल में कितना गहरा दर्द छुपा है, इसका अंदाजा शायद ही किसी को था। लेकिन हाल ही में जब राखी सावंत मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट शो में पहुंचीं, तो उनका यह हंसता हुआ चेहरा उतर गया। अपनी जिंदगी के दुखों को बयां करते हुए राखी इस कदर तड़पकर रोईं कि उन्हें देखकर भारती सिंह की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। राखी ने रोते हुए अपनी निजी जिंदगी के ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा कांप गया है।
Bharti Singh Podcast Latest Episode: कल रात मैं बहुत रोई, कोई पूछने वाला नहीं…- राखी को याद आई मां की ममता
भारती सिंह के शो में अपनी जिंदगी की तन्हाई पर बात करते हुए राखी सावंत का दर्द छलक पड़ा। राखी ने बेहद भावुक होकर कहा, “मैं अंदर से बहुत अकेली हूं और अक्सर बहुत रोती हूं। कल रात को ही मैं कमरे में बैठकर खूब रोई हूं। आज मेरी जिंदगी में कोई ऐसा इंसान नहीं है, जो मुझसे प्यार से यह पूछ ले कि राखी तुमने खाना खाया या नहीं?“
राखी ने नम आंखों से अपनी मृत मां को याद करते हुए कहा, “जब तक मेरी मां जिंदा थी, वह हमेशा मेरा ख्याल रखती थी और मुझसे पूछती थी कि खाना खा ले। अब मां के जाने के बाद मेरा पूरा घर एक दम श्मशान घाट जैसा सूनसान और भयानक लगता है, क्योंकि वहां मेरा इंतजार करने वाला कोई नहीं बचा।“
Rakhi Sawant Crying: शादी के नाम पर सिर्फ लूटा गया!” – दो बार टूट चुके दिल का छलका दर्द

राखी सावंत ने अपनी दो टूटी हुई शादियों और धोखेबाज जीवनसाथियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अब उनका शादी नाम के पवित्र रिश्ते से पूरी तरह भरोसा उठ चुका है। राखी बोलीं, “अब मुझमें दोबारा शादी करने की हिम्मत ही नहीं बची है। मुझे डर लगता है कि जो भी मेरी जिंदगी में आएगा, वह मुझे पूरी तरह लूट लेगा। इन लोगों को बीवी या हमसफर नहीं चाहिए होता, ये लोग तो सिर्फ मेरा इस्तेमाल करके कामयाबी की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं।” राखी ने खुद को कोसते हुए कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि वह कैसे कीचड़ जैसे लोगों के बीच फंस गई थीं।
Rakhi Sawant Divorce: दो शादियों के बाद भी आज बेहद अकेली हैं राखी, फैंस दे रहे हैं तसल्ली

आपको बता दें कि हमेशा दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली राखी सावंत आज असल जिंदगी में बेहद तन्हा हैं। राखी की दो बार शादी हुई, लेकिन दोनों ही बार उन्हें सिर्फ दर्द मिला। साल 2019 में उन्होंने रितेश सिंह से शादी की थी, जो 2022 में टूट गई। इसके बाद साल 2022 में ही राखी ने बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी के लिए अपना धर्म तक बदल लिया और निकाह किया। लेकिन अफ़सोस, महज एक साल के भीतर ही आदिल के साथ भी उनका रिश्ता बेहद कड़वाहट और विवादों के साथ खत्म हो गया।
राखी को इस तरह बेबसी में रोता और बिलखता देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं। फैंस का कहना है कि राखी दिल की बहुत साफ हैं, उन्होंने कभी बेचारी बनकर लोगों से सहानुभूति नहीं मांगी। इस मुश्किल घड़ी में लोग राखी को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




