Sapna Choudhary Divorce Rumors: हरियाणा की डांस क्वीन और ‘बिग बॉस’ फेम सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस एक ही चर्चा चल रही है कि क्या सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच सब कुछ ठीक नहीं है?
फैंस उस समय हैरान रह गए जब सपना चौधरी के कुछ बयानों के बाद उनके तलाक की खबरें आग की तरह फैलने लगीं। अब इन सभी अफवाहों और स्पैक्यूलेशन के बीच सपना के पति वीर साहू ने मैदान में उतरकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वीर साहू ने जिस अंदाज में इन खबरों पर रिएक्ट किया है, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Sapna Choudhary Divorce Rumors: सपना चौधरी के इस बयान से शुरू हुआ था ‘तलाक’ का ड्रामा, फैंस रह गए थे हैरान

दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत सपना चौधरी के एक रीसेंट पॉडकास्ट इंटरव्यू से हुई थी। सपना ने अपनी शादी और प्यार को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिसे सुनकर फैंस को लगा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में बड़ी खटपट चल रही है।
सपना ने इंटरव्यू में कहा था कि दुनिया में मां के प्यार के अलावा कोई भी प्यार निस्वार्थ नहीं होता। जब उनसे शादी और प्यार के अहसास के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “अगर आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मुझे प्यार फील हुआ? तो मेरा जवाब होगा- नहीं! प्यार वो होता है जो आत्मा को छू जाए।” सपना ने आगे यह भी कह दिया कि उनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब पुरानी यादें धुंधली होने लगी हैं। उनके पास न तो पति से लड़ने का समय है और न ही उन्हें मनाने का वक्त है। सपना के इसी ‘क्रिप्टिक‘ (रहस्यमयी) बयान के बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके तलाक की रयूमर्स उड़ने लगीं।
Veer Sahu Instagram Video: “बोलो मीडिया माता की जय…” वीर साहू ने वीडियो शेयर कर उड़ाया अफवाहों का मजाक
View this post on Instagram
जब सपना चौधरी के इस बयान पर हंगामा बढ़ा, तो सपना ने खुद तो कोई सफाई नहीं दी, लेकिन उनके पति वीर साहू ने मोर्चा संभाल लिया। वीर साहू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर महज 2 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बिना कुछ खुलकर बोले ही अफवाह उड़ाने वालों को करारा जवाब दे दिया।
वीर साहू ने वीडियो के साथ कैप्शन में टॉन्ट मारते हुए लिखा— “बोलो मीडिया माता की जय। बहुत अच्छा, बढ़िया है, खींच कर रखो काम।” वीर साहू का यह मजाकिया और सटायर (व्यंग्य) से भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। उनका यह पोस्ट देखते ही फैंस समझ गए कि वीर साहू इन दिनों चल रही अपनी शादी टूटने की खबरों पर मीडिया मजे ले रहे हैं और उन्होंने सारा ठीकरा मीडिया की अफवाहों पर फोड़ दिया है। वीर के इस अंदाज को देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
Sapna Choudhary Marriage: लाइमलाइट से दूर रहता है यह कपल, 6 साल की शादी में हैं दो प्यारे बच्चे

वीर साहू के इस पोस्ट ने यह साफ कर दिया है कि उनकी शादी में कोई दरार नहीं आई है और तलाक की बातें सिर्फ एक अफवाह हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणा के मशहूर सिंगर और एक्टर वीर साहू से गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के दो प्यारे बेटे भी हैं।
सपना और वीर की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं, लेकिन यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट और मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करता है। यहाँ तक कि वे अपने बच्चों को भी पैपराजी के कैमरों से बचाकर रखते हैं। वीर साहू ने अपने इस छोटे से वीडियो से साफ कर दिया है कि वे अफवाहों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और उनकी शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल ठीक चल रही है। फैंस अब वीर के इस रिएक्शन के बाद राहत की सांस ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




