मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। भारती ने खुद से मेहनत कर अपना नाम कमाया है और आज वो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। भारती अपनी जबरदस्त कॉमेडी से अक्सर फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ दर्शक भारती और हर्ष लिम्बाचिया की जुगलबंदी को भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। भारती जहां कॉमेडियन हैं तो वहीं हर्ष एक लेखक हैं।

भारती का ट्रोल्स को करारा जवाब
मालूम हो हर्ष अपनी शादी से पहले तक पर्दे के पीछे रहते थे, लेकिन भारती संग रिश्ता जुड़ते ही वो उनके साथ कई शोज में साथ नजर आ चुके हैं और होस्टिंग के मामले में दोनों का कोई जवाब नहीं हैं। लेकिन इस कपल के साथ अक्सर ऐसा होता है कोई न कोई बात को लेकर विवाद में फंस जाते हैं, जिस वजह से इन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है।

जी हां, दरअसल कई लोग इस बात पर भी हर्ष लिम्बाचिया पर तंज कस्ते दिख जाते हैं कि वो भारती सिंह के फेमस होने का फायदा उठाते हैं। लेकिन इस बात को लेकर अब भारती चुप नहीं बैठी और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

अपने एक इंटरव्यू में भारती ने कहा, वो अपने रिश्ते को लेकर एकदम सिक्योर महसूस करती हैं और ये कोई बड़ी बात है, क्योंकि हर्ष को पता है कि दोनों एक दूसरे के लिए कितने मायने रखते हैं। बेशक दुनिया वालों को हम दोनों की जुगलबंदी ना समझ आती हो लेकिन हम जिनके साथ काम करते हैं, उन्हें पता है कि भारती लाइन तभी बोलेगी जब हर्ष उसे लिख कर देगा’।

आगे भारती ने कहा, हम एक दूसरे के बिना अधूरे हैं और जब हम साथ काम करते हैं तो धमाल मचा देते हैं। मुझे हर्ष की लिखी स्क्रिप्ट पर काम करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि वो मुझे अच्छे से समझता है। हमें फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं जब तक हम मजबूत हैं और एक साथ खड़े हैं’।

बताते चले, भारती और हर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी में कई टीवी सितारों ने शिरकत की थी। शादी के बाद दोनों साथ में कई शो होस्ट कर चुकें है। इन दिनों भारती और हर्ष डांस दीवाने शो होस्ट कर रहे हैं और उनकी केमेस्ट्री फैंस को खूब लुभा रही है।


Download Android App
Download iOS App



