टीवी जगत की सफल लाफ्टर क्वीन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने काम के अलावा भारती अपने लविंग हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया संग अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों भारती सिंह अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें कई बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया है। यही नहीं अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने के लिए ये कपल काफी ज्यादा खुश है और इनकी एक्साइटमेंट देखते ही बनती है।

अगले महीने बन सकती है मां?
भारती सिंह अगले महीने यानी अप्रैल में अपने पहले बच्चे की मां बनेगी। वहीं अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर कुछ खुलासे किये हैं। साथ ही भारती ने बताया की आखिर उन्हें कब मालूम हुआ की वह प्रेग्नेंट हैं। भारती सिंह का कहना है कि करीब ढाई महीने तक तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, भारती सिंह अपने वजन के कारण इस बात को नहीं जान पाई कि उन्होंने बेबी कंसीव कर लिया है।

कॉमेडियन ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वो 2.5 महीने की प्रेग्नेंट थी, मगर ज्यादा वजन की वजह से उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया वो तो खूब कहा रही थी, मस्ती कर रही थी, शूट कर रही थी और डांस दीवाने के सेट पर नाच भी रही थी।

तब मैंने एक दिन ऐसे ही सोचा की अब चेक कर लेती हूं और मैंने प्रेगनेंसी टेस्ट वहीं रखकर बाहर को आ गई, लेकिन जब वापस अंदर गई तो मैंने देखा उस पर दो पिंक लाइन आई हुई थी। जिसे देख में बहुत खुश हुई। मैंने हर्ष को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी तो यह हम दोनों के लिए ही सरप्राइज था। हम दोनों में से किसी ने भी इसे प्लान नहीं किया था।

वहीं हर्ष का कहना था हमारा बेबी अगर दो साल में आता तब भी बढ़िया था और 10 साल में आता तब भी। खैर, अब इस कपल के बेबी का दुनिया में आना इससे अच्छी खुशी की बात कोई और हो ही नहीं सकती है। वहीं फैंस भी भारती और हर्ष के बेबी का इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें, इन दिनों भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक टीवी शो को होस्ट कर रहे हैं। प्रेगनेंसी के पूरे समय में भी भारती काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। वैसे, हर्ष अपनी वाइफ का इन दिनों खूब अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। यही नहीं हर्ष भारती की डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। वैसे कपल को बेबी गर्ल होगी या बॉय ये कपल खुद जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।


Download Android App
Download iOS App



