अनुपमा बन भारती सिंह ने बोला ये फेमस डायलॉग, वनराज शाह बने हर्ष लिंबाचिया को देख नहीं रुकेगी हंसी

Summary :

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने वनराज शाह बन शो के कुछ सबसे मशहूर डायलॉग अपने अंदाज में बोलकर उन्हें सुपर फनी बना दिया। जिन्हें देखकर असली अनुपमा यानि रुपाली गांगुली भी खुद को हंसने नहीं रोक पाई।

छोटे पर्दे का मशहूर
शो अनुपमा आज घर का हिस्सा बन चुका है। इस सीरियल के जरिए राजन शाही ने टीवी की दुनिया में एक बार अपने नाम का डंका बजा दिया है। अनुपमा शो हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आता है। 
रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा की कहानी से लेकर सीरियल के डायलॉग भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए है, खासकर अनुपमा के डायलॉग
तो सोशल मीडिया पर सुनने को मिल जाते है। 

Anupamaa Anuj Anupama to be Thrown Out of Kapadia House Deets Inside

आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स तक अनुपमा
के डायलॉग पर रील्स बनाकर सोशल मी़डिया पर सुर्खियां बटोर चुके है। वही अब इस कड़ी में कॉमेडी
क्वीन भारती सिंह का नाम भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर भारती का एक वीडियो सामने
आया है जिसमें वो और उनके पति अनुपमा और वनराज बने दिखाई दे रहे हैं।

Bharti Singh Fight on Baby Gender with Husband Haarsh Limbachiyaa

दरअसल, हाल ही में
टीवी के शो
स्टार परिवार के साथ रविवार
में रुपाली गांगुली के सामने ही कॉमेडियन भारती सिंह अनुपमा के अवतार में स्टेज पर
पहुंच गई। इस दौरान ना केवल भारती बिल्कुल अनुपमा के लुक में दिखीं बल्कि उनके पति
हर्ष लिंबाचिया भी वनराज शाह बने नजर आए। दोनों स्टेज पर शो के कुछ सबसे मशहूर
डायलॉग अपने अंदाज में बोलकर उन्हें सुपर फनी बना दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्ष और भारती को फनी अंदाज में अनुपमा के
डायलॉग बोलते देखकर रुपाली गांगुली के साथ वहां मौजूद हर कलाकार अपनी हंसी नहीं
रोक पाया। दोनों के मजेदार अंदाज को देखकर हर कोई खिलखिलाकर हंस पड़ा। यह वीडियो
इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और इस मजेदार वीडियो को लोग काफी पसंद भी
कर रहे हैं।

Anupamaa: Vanraj Provokes Samar ; Anupama & Vanraj Break into Argument -  fiction247.com

बता दें कि अनुपमा पिछले कई महीनों से टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ
है। शो के हर किरदार को लोग खूब पसंद करते है। अनुपमा की बात करें तो रिश्तों और
अपनी जिम्मेदारियों से जुड़ी एक सशक्त मां की कहानी सुनाता ये धारावाहिक जहां समाज
के कई संवेदनशील मुद्दों को छेड़ता है वहीं कई बार इसमें खूब सारी मौज मस्ती भी
देखने को मिलती है। इस वजह से शो शुरुआत से ही लोगों के पहली पसंद बना हुआ है।

 

 

 

Desk Team