ये टीवी सितारें हैं बप्पा की भक्ति में लीन, इनके घर हर साल विराजमान होते हैं विघ्नहर्ता गणेश

Summary :

हिन्दू धर्म में भगवान की पूजा करते समय सबसे पहले सभी संकट का निवारण कर देने वाले विघ्नहर्ता गणपति प्रथम पूजनीय है।

हिन्दू धर्म में  भगवान की पूजा करते समय सबसे पहले सभी संकट का निवारण कर देने वाले विघ्नहर्ता गणपति प्रथम पूजनीय है। सबसे पहले गणेश जी की ही पूजा की जाती है, उनके बाद अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि बप्पा अपने भक्तों के सभी दुखों के दूर करते हैं इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है। हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस साल देशभर में गणेश चतुर्थी 10 सितंबर यानि आज है। इस खास दिन सभी भक्त अपने घर गणपति को स्थापित करते हैं साथ ही उनकी पूजा की जाती है।
 इन स्टार्स ने किया बप्पा का स्वागत 
यूं तो गणेश उत्सव की धूम चारों तरफ देखने को मिल जाती है, लेकिन लेकिन मुंबईर में इसकी और भी खास झलक देखने को मिलती है। इस दौरान बॉलीवुड सितारें बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आते हैं और गणेश चतुर्थी पर उन्हें घर में ले आते हैं। ऐसे में कुछ भी हो लेकिन बप्पा के स्वागत में जरा भी  कमी नहीं रहती। यहां तक सेट पर भी गणपति की पूजा की जाती है। वहीं सेलेब्स बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीवी के किन सितारों के घर विराजमान होते हैं बप्पा।
भारती सिंह
कॉमेडी की सफल कलाकार भारती का बचपन काफी संघर्षों में गुजरा, मगर मुंबई आने के बाद उन्होंने खूब मेहनत कर अपनी एक अलग पहचान कायम कर ली है। वहीं मुंबई आने के बाद भारती हर साल गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। बता दें  भारती कई सालों से इको-फ्रेंडली बप्पा का विसर्जन कर रही हैं और उनकी मिट्टी घर में उगे गमलों में डाल देती हैं। 
 करण वाही
टीवी जगत के जाने-माने यंग एक्टर करण वाही भी गणपति के परम भक्त हैं। वो हर साल अपने हाथों से खुद गणेश जी की मूर्ति बनाते हैं और फिर पूरे दस दिन तक भक्ति के साथ बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान वाही अपने घर को गणपति के लिए खूबसूरत ढंग से सजाते और पंडाल की सजावट भी अपने हाथ से करते हैं।
रित्विक धनजानी
टीवी जगत के फेमस एक्टर रित्विक धनजानी भी बप्पा को हर साल अपने घर पर स्थापित करते हैं। साथ ही वो हर साल गणपति की मूर्ति वो अपने हाथों से सजाते हैं और उनका पूरा परिवार धूमधाम से  बप्पा का स्वागत करते है। मालूम हो रित्विक अपने हाथ से बनी इको-फ्रैंडली मूर्ति को पंडाल में सजाते हैं।
राकेश बापत
बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट राकेश बापत बप्पा की मूर्ति खुद तैयार करते हैं। राकेश हर साल बप्पा का स्वागत करते हैं, लेकिन इस बार बिग बॉस का हिस्सा होने के चलते वो घर पर बप्पा को नहीं ला पाएंगे।
श्वेता तिवारी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव हुए हैं। लेकिन  पर्दे पर खूब सफलता मिलती है। हालांकि एक्ट्रेस हर परेशानी को आसानी से पार कर जाती हैं और इसकी खास वजह गणपति बप्पा की कृपा का उन पर बना रहना है। ऐसे में श्वेता हर साल बप्पा को अपने घर लाती हैं और उनकी पूजा करती हैं।
 
 
 

Desk Team