भारती सिंह पहली बार मां बनने जा रही हैं। इस कॉमेडियन ने ऐसी हालत में कलर्स चैनल के अपकमिंग शो ‘हुनरबाज देश की शान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। अपने इस फैसले पर भारती न सिर्फ प्राउड फील कर रही हैं बल्कि अपनी मां समेत सभी मम्मियों की सोच बदलने की बात भी कर रही हैं। खुद को इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर बताया है। भारती और उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

‘हुनरबाज देश की शान’ नामक शो कलर्स चैनल पर 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। चैनल के शेयर प्रोमो में भारती शूटिंग के लिए तैयार होते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान भारती ने खुद को इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर बताते हुए कहा कि वह जमाना गया जब प्रेग्नेंसी में महिलाएं घर में बैठा करती थीं।

हमारी मम्मियां तमाम तरह की रोक लगाते हुए कहती हैं कि ये मत करो, ऐसा मत करो, घर बैठो, आराम करो, लेकिन मैं अपनी मम्मी समेत देश भर की सभी मम्मियों की सोच बदलना चाहती हूं। वहीं मजाक करते हुए कॉमेडियन ने कहा कि चैनल तीन लोगों को काम करवा रहा लेकिन पे सिर्फ दो को ही कर रहा है।

कलर्स चैनल के शेयर प्रोमों के साथ कैप्शन में लिखा है ‘हुनरबाज के मंच पर आ रहे हैं देश के पहले प्रेग्नेंट एंकर्स, अपनी जी तोड़ मेहनत से भारती बदल रही है पूरे देश की सोच को। कीजिए सलाम इस नारी के जज्बे को और देखिए हुनरबाज देश की शान 22 जनवरी से, हर शनिवार-रविवार, रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर’।


Download Android App
Download iOS App



