Bhojpuri Actress Nidhi Jha: भोजपुरी एक्ट्रेस Nidhi Jha बनीं दूसरी बार मां, प्यारी सी बेटी को दिया जन्म

Summary :

Bhojpuri Actress Nidhi Jha: भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बहुत ही प्यारी खबर सामने आई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Nidhi Jha ने गुरुवार को अपने जीवन के एक बेहद खास और खुशी से भरे मौके को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की एक प्यारी और खास तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। Bhojpuri Actress Nidhi Jha:भोजपुरी एक्ट्रेस Nidhi Jha बनीं दूसरी बार मां Nidhi Jha ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में यह खुशखबरी दी कि वह दूसरी बार मां बनी हैं। इस…

Bhojpuri Actress Nidhi Jha: भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बहुत ही प्यारी खबर सामने आई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Nidhi Jha ने गुरुवार को अपने जीवन के एक बेहद खास और खुशी से भरे मौके को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की एक प्यारी और खास तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Bhojpuri Actress Nidhi Jha:भोजपुरी एक्ट्रेस Nidhi Jha बनीं दूसरी बार मां

Bhojpuri Actress Nidhi Jha
Bhojpuri Actress Nidhi Jha( Source: Social Media)

Nidhi Jha ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में यह खुशखबरी दी कि वह दूसरी बार मां बनी हैं। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया। फैंस उन्हें लगातार ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। दरअसल, Nidhi Jha ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन में बड़े ही भावुक शब्दों में लिखा, “लक्ष्मी आई हैं। समस्त भोजपुरिया जहान, आप सभी मेरा परिवार हैं. आज सुबह हमारे परिवार में बिटिया रानी आई हैं। आप सभी हमारी लक्ष्मी बिटिया को बहुत सारा आशीर्वाद देकर हमें अनुग्रहित करें। धन्यवाद.”

वायरल हुआ था निधि का मैटरनिटी फोटोशूट लुक

Bhojpuri Actress Nidhi Jha( Source: Social Media)
Bhojpuri Actress Nidhi Jha( Source: Social Media)

Nidhi Jha का मैटरनिटी फोटोशूट लुकभी काफी वायरल हुआ था, ट्रेडिशनल रेड आउटफिट और भारी ज्वेलरी पहने नज़र आईं, वहीं उनके पति यश कुमार भी ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिए थे। दोनों की मुस्कान और उनके चेहरे की खुशी इस बात का सबूत है कि वे अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Nidhi Jha and Yash Kumar की लव स्टोरी

Bhojpuri Actress Nidhi Jha( Source: Social Media)
Bhojpuri Actress Nidhi Jha( Source: Social Media)

Nidhi Jha की निजी जिंदगी भी उनकी फैन फॉलोइंग जितनी ही दिलचस्प है। उन्होंने साल 2022 में भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता यश कुमार से शादी की थी। दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रही है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। उनका रिश्ता सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं रहा। दोनों की नजदीकियां साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ के सेट से बढ़ना शुरू हो गई थीं, और इसी साल यश का अपनी पहली पत्नी अंजना सिंह के साथ तलाक भी हुआ था।

सेट पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदली, इसका पता खुद दोनों को भी धीरे-धीरे चला। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद दोनों ने साल 2022 में शादी का फैसला किया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने शिवाय रखा। अब दूसरी बार मां बनने की खबर ने उनके परिवार में खुशियों का माहौल और भी बढ़ा दिया है।

Also Read: Movie Releasing in November 2025: नवंबर में रिलीज़ हो रही है ये धमाकेदार मूवीज, ऑडियंस को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।