Bhoot Bangla Advance Booking: बॉलीवुड में इन दिनों अगर किसी फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’। फिल्म की रिलीज़ डेट जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे इसका क्रेज भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे फैंस में एक्ससिटेमेंट और भी बढ़ गयी है।
फिल्म को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था और अब टिकट बुकिंग खुलने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत ओपनिंग की ओर बढ़ती दिख रही है।
Bhoot Bangla Advance Booking: एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बढ़ा क्रेज

फिल्म ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर टिकट्स की डिमांड तेजी से बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुकिंग खुलते ही लगभग 4.8 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, जो फिल्म के क्रेज को साफ दिखाता है।
इसके अलावा फिल्म को 4800+ स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है, जिसमें से करीब 70% शो मल्टीप्लेक्स में आलोटेड किए गए हैं। कई शहरों में शुरुआती स्लॉट्स में सीटें तेजी से फुल हो रही हैं, जिससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यही वजह है कि पहले दिन से ही टिकट बुकिंग में तेजी देखी जा रही है।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। यही वजह है कि फैंस पहले ही दिन से टिकट बुक करने में जुट गए हैं।
Bhooth Bangla Releases: फिल्म को मिला हॉरर-कॉमेडी और U/A 16+ सर्टिफिकेट

‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है, जिससे साफ है कि फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस थोड़ा ज्यादा रोमांचक और हल्का डरावना रखा गया है। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 44 मिनट बताया जा रहा है, जो दर्शकों को एक लंबा एंटरटेनमेंट पैकेज देने का वादा करता है।
मेकर्स ने फिल्म को फाइनल एडिट के बाद रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है और अब यह 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Bhoot Bangla Ticket Booking: अक्षय कुमार की वापसी से उम्मीदें हाई

इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। प्रियदर्शन के साथ उनकी जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है, ऐसे में फैंस को इस बार भी बड़ी उम्मीदें हैं। ट्रेलर और प्रमोशन को मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन मजबूत हो सकता है। ट्रेड एनालिस्ट्स भी इसे 2026 की बड़ी रिलीज़ में से एक मान रहे हैं।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट और आइकॉनिक फिल्में दी हैं, जिनमें सबसे पहले साल 2000 में आई फिल्म Hera Pheri शामिल है, जिसने अक्षय कुमार के करियर को नई पहचान दी। इसके बाद दोनों ने 2003 की Hungama और 2004 की Hulchul जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाया और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा डिस्प्ले किया।
इसके अलावा 2005 में आई Garam Masala और 2006 की Bhagam Bhag ने भी कॉमेडी से दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की। वहीं 2007 में रिलीज हुई Bhool Bhulaiyaa ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में एक अलग ही पहचान बनाई और आज भी यह फिल्म क्लासिक मानी जाती है। इसके बाद 2010 में आई Khatta Meetha ने भी दर्शकों को मनोरंजन देने में अहम भूमिका निभाई।
इन सभी फिल्मों की सफलता ने यह साबित किया है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलता है। यही वजह है कि अब उनकी नई फिल्म ‘भूत बांग्ला’ को लेकर भी फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
Priyadarshan Akshay Kumar Movie: Paid Review में आगे क्या होगा?

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग कर पाएगी या नहीं। फिल्म की पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होगी, जिसके बाद 17 अप्रैल को इसका फुल रिलीज़ होगा। अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।
Read More: Akshay Kumar के बेटे को किससे लगता था खौफ? 6 साल तक छिपाता रहा ये डर…






















