Bhooth Bangla की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, वीकेंड का पूरा फायदा उठाती दिखी फिल्म

Bhooth Bangla Box Office Collection

Bhooth Bangla Box Office Collection: Priyadarshan की फिल्म भूत बंगला Akshay Kumar के लिए बड़ी हिट साबित होती नजर आ रही है। रिलीज से पहले हुए प्रीव्यू शोज से ही दर्शकों का एक्साइटमेंट साफ दिखने लगा था और अब वही जोश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी दिखाई दे रहा है। फिल्म ने प्रीव्यू के बाद शुक्रवार को अच्छी ओपनिंग ली थी, लेकिन शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन कलेक्शन में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई है, जो फिल्म के लिए बेहद ही पॉजिटीव रिव्यू दर्शाते हैं।

Bhoot Bangla Collection: कितने प्रतिशत का आया उछाल?

Bhooth Bangla Box Office Collection
Bhooth Bangla Box Office Collection (Source: Social Media)

भूत बंगला का क्रेज सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल पर भी साफ नजर आ रहा है। शनिवार को सुबह से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग तेज रही। खासकर दिल्ली, मुंबई और बाकी के बड़े शहरों में फिल्म के शो तेजी से भरते नजर आए, जिसका सीधा असर कलेक्शन पर पड़ा और कमाई में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Bhoot Bangla Day Wise Collection: दूसरे दिन कैसा रहा प्रदर्शन?

Bhooth Bangla Box Office Collection
Bhooth Bangla Box Office Collection (Source: Social Media)

फिल्म ने गुरुवार के प्रीव्यू शोज से 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद शुक्रवार को 14.40 करोड़ का कलेक्शन हुआ और हर भाषाओं में टोटल ओपनिंग करीब 15.75 करोड़ तक पहुंच गई। मेकर्स के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 21.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 39 करोड़ रुपये हो चुकी है।

रविवार को भी फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीद है, एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसका संकेत दे रहे हैं कि फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाती नजर आ रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार के लिए नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन में करीब 40 हजार टिकट पहले ही बुक हो चुके थे, जबकि शनिवार को ये संख्या बढ़कर लगभग 75 हजार हो गई। वहीं रविवार के लिए 1 लाख 20 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले करीब तीन गुना है।

Bhoot Bangla Film: कैसा है दर्शकों का रिएक्शन?

Bhooth Bangla Box Office Collection
Bhooth Bangla Box Office Collection (Source: Social Media)

फिल्म को ज्यादातर पॉजिटीव रिएक्शन ही मिल रही है, खासतौर पर इसका पहला हाफ और कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही, Priyadarshan और Akshay Kumar की 16 साल बाद वापसी ने भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। हालांकि कुछ लोग अभी भी इस फिल्म को पुरानी फिल्मों से रिलेट कर के इसे रिपीटेड और जबरदस्ती हंसाने वाली फिल्म कह रहे हैं. लेकिन फिर भी इसे ज्यादातार अच्छा ही बताया गया है.

Hera Pheri, Garam Masala और Bhool Bhulaiyaa जैसी हिट फिल्में दे चुकी अक्षय और प्रयदर्शन की जोड़ी एक बार फिर सफलता की ओर बढ़ती नजर आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार की कमाई के साथ भूत बंगला एक मजबूत वीकेंड कलेक्शन दर्ज करेगी, जो आने वाले दिनों में इसे हिट बना सकता है।

Read More: Deepika Padukone दूसरी बार एन्जॉय करेंगी अपना मदरहुड, बेटी दुआ के हाथों फैंस को दी खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।