Bhooth Bangla Trailer Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म ‘Bhooth Bangla’ का ट्रेलर आते ही जहां कुछ लोग एक्साइटेड दिखे, वहीं सोशल मीडिया पर एक बड़ा सेक्शन इससे काफी निराश नजर आया। फिल्म को हॉरर-कॉमेडी बताया जा रहा है, लेकिन फैंस का कहना है कि इसमें हॉरर जैसा कुछ फील ही नहीं हो रहा।
Bhooth Bangla Trailer Reaction: VFX ने बिगाड़ा खेल? फैंस बोले – “रियल हॉरर गायब, सब कुछ नकली लग रहा”

ट्रेलर में दिखाए गए भूत और बैकग्राउंड इफेक्ट्स को लेकर लोगों ने जमकर क्रिटिसिज्म की। कई यूजर्स ने लिखा कि VFX इतना ओवर है कि “रियलिटी पूरी तरह गायब हो गई है।” कुछ रिएक्शन में ये तक कहा गया कि फिल्म का माहौल डराने की बजाय कार्टून जैसा लग रहा है।
फैंस का कहना है:
इतना फेक VFX क्यों? पुरानी फिल्मों में भी इससे बेहतर हॉरर था।” “Priyadarshan sir से ये उम्मीद नहीं थी, ये CGI ओवरलोड है।” लोगों का मानना है कि जहां पहले की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में नैचुरल सेटअप होता था, वहीं यहां सब कुछ ग्रीन स्क्रीन जैसा लग रहा है- जिससे फिल्म की असली फील खत्म हो गई है।
Akshay Kumar Bhooth Bangla VFX Troll: ‘Hera Pheri’ और पुरानी फिल्मों की कॉपी? सीन देखकर भड़के दर्शक
ट्रेलर का सबसे बड़ा विवाद कुछ ऐसे सीन को लेकर है, जिन्हें देखकर दर्शकों को सीधा ‘Hera Pheri’ और अन्य पुरानी फिल्मों की याद आ गई।
एक खास सीन, जिसमें “सर फोड़ने वाला कॉमिक मोमेंट” दिखाया गया है, उसे लेकर फैंस ने कहा कि ये बिल्कुल ‘Hera Pheri’ स्टाइल का री-क्रिएशन लगता है। वहीं एक और सीन में राजपाल यादव का एक्सप्रेशन और टाइमिंग देखकर लोगों ने लिखा- “ये तो वही पुराना Rajpal Yadav वाला टेम्पलेट है, कुछ नया नहीं।”
सोशल मीडिया पर कुछ तीखे रिएक्शन:
1. “पूरी फिल्म deja vu दे रही है, कुछ भी ओरिजिनल नहीं।”
2. “कॉमेडी सीन copy-paste लग रहे हैं।”
3. “पुरानी हिट फिल्मों को मिलाकर नया बना दिया गया है।”
हालांकि फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसे लेकर उम्मीदें थीं, लेकिन अब वही चीज़ ट्रोलिंग का कारण बनती दिख रही है।
Rajpal Yadav viral scene Bhooth Bangla: Rajpal Yadav वाला सीन भी विवाद में – “नॉस्टैल्जिया के नाम पर ओवरएक्टिंग?”

ट्रेलर में एक सीन काफी वायरल हो रहा है, जिसमें राजपाल यादव और अक्षय कुमार के बीच कॉमिक थप्पड़ वाला मोमेंट दिखाया गया है। यह सीन पहले भी चर्चा में रहा था और खुद राजपाल यादव ने बताया था कि यह आइडिया अक्षय कुमार का था। लेकिन अब यही सीन ट्रोलिंग का हिस्सा बन गया है।
फैंस का कहना है कि:
1. “ये सब जबरदस्ती nostalgia डालने की कोशिश है।”
2. “Bhool Bhulaiyaa वाला charm नहीं दिख रहा, सिर्फ repeat लग रहा है।”
कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि फिल्म “पुरानी फिल्मों के सीन को remix करके बनाई गई लगती है।” ‘Bhooth Bangla’ का ट्रेलर जहां एक तरफ स्टारकास्ट और nostalgia के चलते चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ VFX और कॉपी सीन के आरोपों ने फिल्म की इमेज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद फिल्म इन नेगेटिव रिएक्शन्स को गलत साबित कर पाती है या नहीं।
Bhooth Bangla: खास बातें

1. 14 साल बाद बड़ी वापसी
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है कि Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी लगभग 14 साल बाद साथ आई है। यही जोड़ी पहले Hera Pheri, Bhool Bhulaiyaa जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है- इसलिए expectations काफी हाई हैं।
2. हॉरर + कॉमेडी का पुराना हिट फॉर्मूला
फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें डर और हंसी दोनों का मिक्स देखने को मिलेगा। ट्रेलर में haunted बंगला, भूतिया किरदार और कॉमिक situations का कॉम्बिनेशन दिखाया गया है।
3. दमदार मल्टी-स्टार कास्ट
फिल्म में सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि
- Paresh Rawal
- Rajpal Yadav
- Tabu
जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। यह टीम पहले भी साथ काम कर चुकी है, इसलिए फिल्म में strong comedy timing की उम्मीद है।
Nostalgia Factor (पुरानी फिल्मों वाली फील)
ट्रेलर देखकर कई लोगों को Hera Pheri और Bhool Bhulaiyaa जैसी फिल्मों की vibe मिली। यानी फिल्म में old-school comedy + modern setup का mix देखने को मिल सकता है।
5. लंबी और बड़ी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का runtime करीब 2 घंटे 50 मिनट बताया जा रहा है, यानी यह एक full entertainment package होने वाली है।
Bhooth Bangla: फिल्म कब रिलीज हो रही है?

‘Bhooth Bangla’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ जगहों पर इससे पहले paid previews 16 अप्रैल से होने की खबर भी आई थी, लेकिन official theatrical release 10 April 2026 ही माना जा रहा है।
Read More: Bhooth Bangla का ट्रेलर हुआ लॉन्च, देखें प्रियदर्शन की पुरानी फिल्मों से बनाई हुई खिचड़ी..























