Bhumi Pednekar 9 month Break Reason : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें अपने करियर के पीक पर 9 महीने का लंबा ब्रेक क्यों लेना पड़ा। भूमि ने बताया कि फिल्म The Royals को लेकर उन्हें जिस तरह की आलोचना और बैकलैश का सामना करना पड़ा, वह उनके लिए मानसिक रूप से काफी भारी था।
एक इंटरव्यू में भूमि ने कहा कि वह लगातार काम करते-करते थक चुकी थीं और खुद को एक इंसान के तौर पर पहचानना भूल गई थीं। उन्होंने बताया, “मैं भूल चुकी थी कि भूमि एक इंसान के रूप में कौन है और एक एक्टर के तौर पर मेरी पहचान क्या है। मुझे शोर से दूर जाना था।”
Bhumi Pednekar 9 month Break Reason: ब्रेक के दौरान खुद पर किया काम

इन 9 महीनों के दौरान भूमि ने फिल्मों से दूरी बनाकर खुद पर ध्यान दिया। उन्होंने सिर्फ फिल्में देखीं, किताबें पढ़ीं और सबसे खास बात – Harvard University से एक स्पेशल कोर्स भी पूरा किया। भूमि ने यह भी कहा कि उन्होंने इस फेज को ड्रामेटाइज नहीं किया बल्कि इसे अपने पर्सनल ग्रोथ के लिए इस्तेमाल किया।
Bhumi Pednekar after The Royals: विदेश यात्रा ने बदली सोच

ब्रेक के बाद भूमि विदेश भी गईं, जहां उन्होंने उन लोगों के साथ समय बिताया जो उन्हें सच्चाई का आईना दिखा सकें। यह ब्रेक उनके लिए रीसेट बटन जैसा साबित हुआ।
वर्क फ्रंट पर दोबारा लौटीं Bhumi Pednekar

अब भूमि पेडनेकर दोबारा पूरे फोकस के साथ फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी उत्साहित हैं। Royals से मिली आलोचना के बाद Bhumi Pednekar ने लिया 9 महीने का ब्रेक, Harvard से किया खास कोर्स
Read More: प्रियंका का नाम, शाहिद की चुप्पी और विशाल का खुलासा-‘O Romeo’ ट्रेलर लॉन्च पर क्या चल रहा था?


Download Android App
Download iOS App




