बेस्ट फ्रेंड की शादी में रिवीलिंग ब्लाउज पहनकर पहुंची Bhumi Pednekar, गुस्साएं लोगों ने बताया निहायती बेहुदा

Summary :

भूमि पेडनेकर ने अपनी दोस्त की शादी में पहना ऐसा ब्लाउज कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि उन्हें अश्लील वीडियो बनाने की नसीहत दी गई है। भूमि ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है।

बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गोविंदा नाम मेरा का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में भूमि के साथ कियारा आडवाणी और विक्की कौशल अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 दिसंबर 2022 को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की सारी स्टार कास्ट बड़े जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही भूमि  किसी और वजह से चर्चा का विषय बन गई है। 
अभिनेक्षी वैसे तो अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। मगर इस बार भूमि अपने नए लुक की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।  सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एथनिक साड़ी और ब्लाउज में नजर आ रही हैं। हालांकि वह अपने ब्लाउज के चलते ही एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गई हैं।उनके ब्लाउज के डिजाइन को लेकर लोग भद्दे कॉमेंट्स कर रहे हैं।
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरेंं पोस्ट की है। इन तस्वीरों में भूमि ब्लू कलर की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस का ब्लाउज बेहद रिवीलिंग है जिस वजह से हर किसी नजर उन्हीं पर अटक गई है। दरअसल भूमि इस ड्रेस में अपने बेस्टफ्रेंड की वेडिंग पर पहुंची थीं। अपनी दोस्त की शादी के लिए ही उन्होंने ये बोल्ड लुक कैरी किया था।

अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,  ‘फॉर माई बेस्ट फ्रेंड वेडिंग।’ भूमि की इस टाई-डाई पैटर्न की साड़ी पर सिल्वर एंब्रॉइडरी मौजूद थी और इसका पैटर्न प्री-ड्रेप्ड था। भूमि ने साड़ी को ओपन पल्लू के साथ ट्रेडिशनल वे में कैरी किया था। भूमि ने साड़ी के साथ पिंक कलर का ब्रालेट ब्लाउज पहना था, जिसका पैटर्न स्लीवलेस था और सामने की तरफ में इसमें अंडरवायर डिटेल थी, जो पूरी तरह से लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी।
भूमि के इस लुक को देखकर लोगों को उर्फी जावेद की याद आ गई है और वो एक्ट्रेस उनके  इस बोल्ड और रिवीलिंग लुक के लिए ट्रोल करना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, कहीं उर्फी तो तुम्हे ये सब नहीं सिखा रही। वहीं एक शख्स ने तो लिखा- बॉलीवुड छोड़कर एडल्ट वीडियो बनाने लगो। एक अन्य यूजर ने लिखा- समझ नहीं आता ये कैसा फैशन सेंस है। एक ने कहा-निहायति बेहुदा।

Desk Team