अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक फोटो शेयर की, जिसमें पिता-पुत्र की जोड़ी दिख रही है। इस फोटो में अभिषेक अपने पिता से कुछ कहते हुए दिख रहे हैं और वहीं अमिताभ ध्यान से उनकी बात सुनते हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। बिग बी ने कहा है कि अपने बेटे के साथ कुछ नया बनाना उनके लिए बहुत खास अनुभव है। यह उनके लिए सबसे बड़ी सीख और सबसे बड़ा आशीर्वाद है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक फोटो शेयर की, जिसमें पिता-पुत्र की जोड़ी दिख रही है। इस फोटो में अभिषेक अपने पिता से कुछ कहते हुए दिख रहे हैं और वहीं अमिताभ ध्यान से उनकी बात सुनते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अभिषेक की गोद में हेडफोन रखा हुआ दिख रहा है। दोनों किसी स्टूडियो में बैठे हुए हैं। इस तस्वीर को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कुछ रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”कुछ नया बनाने की खुशी सबसे बढ़कर होती है। जो लोग ऐसा कर सकते हैं, वह बहुत सौभाग्यशाली होते हैं। बेटे के साथ शाम और रात का समय बिताना अपने आप में एक सबक है। मैं हर दिन कुछ नया सीखता हूं। जब पिता-पुत्र मिलकर कुछ बनाते हैं, तो वह सबसे बड़ी सीख और सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है।” हालांकि अपने पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही नाग अश्विन के निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में दिखेंगे, जिसमें वह प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा उनके पास रिभु दासगुप्ता की ‘सेक्शन 84’ भी है। इसमें डायना पेंटी और निमरत कौर लीड रोल में हैं।
वहीं अभिषेक की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘कालिधर लापता’ का ऐलान किया। इसकी कहानी जिंदगी में दूसरा मौका मिलने पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन मधुमिता ने किया है। वहीं इसे जी स्टूडियोज और एम्मे एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। फिल्म में अभिषेक के अलावा दैविक भागेला और जीशान अय्यूब भी अहम किरदार में होंगे।
पति Shoaib ने गाया ऐसा गाना, Surgery के बाद पहली बार खुलकर हस्ती हुई Dipika Kakar
यह फिल्म भारत के गांवों की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में अभिषेक बच्चन कालिधर नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पता चलता है कि उसका परिवार उसे छोड़ देने की सोच रहा है, तो वह घर छोड़कर भागने का फैसला करता है। यहां कहानी में एक बदलाव आता है जब उसकी मुलाकात बल्लू नाम के एक जिंदादिल आठ साल के अनाथ बच्चे से होती है।
बल्लू की जिंदगी के प्रति उत्सुकता कालिधर को जीवन जीने की इच्छा को फिर से जगा देती है। दोनों अचानक एक रोड ट्रिप पर निकल पड़ते हैं और इस दौरान वह अपनी पसंदीदा चीजें करते हैं। ‘कालिधर लापता’ 4 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App





