बिग बॉस 11: शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता ने जब टेबल के नीचे अपने दर्द बांटे तो सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Summary :

NULL

आजकल बिग बॉस के घर में बहुत ही चौंकाने वाली बातें हो रही हैं। पिछले हफ्ते मेहजबी सिद्धीकी और सब्यसाची का डबल इविक्शन हुआ है जिसकी वजह से लोगों को हैरान कर दिया है। साथ ही यह भी देखा गया है कि शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच सबकुछ ठीक होता हुआ नजर आया है। आजकल दोनों की दोस्ती घर में नजर आ रही है। शिल्पा और विकास के बीच की जो लड़ाई है वह खत्म होती हुई नजर आई है।

bigg boss 11

जब इस हफ्ते घरवालों को एक-दूसरे को निकालने के लिए इविक्ट करना था तो विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को बचाने के लिए उन्होंने अपनी पसंदीदा जैकेट खराब कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ अर्शी खान और प्रियंाक शर्मा के बीच भी सबकुछ ठीक होता हुआ नजर आ रहा है। दोनों ने अपनी लड़ाई करके सुलाह कर ली है।

Shilpa & Vikas

प्रियांक शर्मा ने अर्शी खान से अपनी गलतियों की माफी भी मांग ली है। अर्शी ने प्रियांक को माफ कर दिया और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया था। उस एपिसोड में यह भी दिखाया था कि शिल्पा लोगों के ताने सुनकर काफी परेशान हो गई थी जिसकी वजह से वह अकेले रहना चाहती थी। शिल्पा जब घर के कोने में अकेले बैठ कर रो रही थी तो उस समय विकास गुप्ता उनकी तरफ आए और कहा कि वह बहुत मजबूत है और उन्हें ढ़ाढ़स भी बंधाया।

bigg boss 11

पहले आपने देखा ही होगा कि शिल्पा और विकास के बीच घर में बहुत बार झगड़े भी हुए हैं। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर अपनी भढ़ास भी निकाली है। शिल्पा ने विकास को बहुत कुछ सुनाया था। यह भी देखा गया था कि शिल्पा और विकास की एक बार बहुत लड़ाई हुई थी तो शिल्पा ने विकास के खिलाफ धावा ही बोल दिया था जिसकी वजह से विकास इतने परेशान हो गए थे।

Shilpa & Vikas

शिल्पा ने विकास का घर में रहना भी दुश्वार कर दिया था। आप सब जानते ही होंगे कि विकास और शिल्पा की तू तू-मैं मैं तो बिग बॉस के शुरू से ही चलती आ रही है। हाल ही में शिल्पा और विकास की दोस्ती लोगों को घर में दिखने को मिल रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों की दोस्ती के बारे में बहुत ही बातें हो रही हैं।

Shilpa & Vikas

सोशल मीडिया पर तो लोगों ने विकास और शिल्पा के रिश्तों में जो बदलाव आ रहे हैं तो उसे देखते हुए लोग सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग राय भी दे रहे हैं। चलिए एक बार देखते हैं लोग विकास और शिल्पा के सुधरते रिश्तों के बारे में क्या बोल रहे हैं।

Shilpa & Vikas

Shilpa & Vikas

यह तो सबको ही पता है कि शिल्पा और विकास की लड़ाई काफी ही लंबे टाइम से चली आ रही है। सबको ही पता है कि शिल्पा को मशहूर सीरियल भाभी जी घर पर है से बाहर निकाल दिया था। तब उस समय शिल्पा ने यह कहा था कि उन्हें शो से बाहर निकालने में विकास गुप्ता का हाथ है। उस समय विकास गुप्ता उस वक्त चैनल के प्रोगामिंग हेड थे।

Shilpa & Vikas

पिछले दिनों मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने शिल्पा और विकास को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया था कि इस शो के दौरान दोनों ही सेक्सुअल रिलेशनशिप में थे। अब शिल्पा और विकास के रिश्तों में सुधार देखने लगा है जिसके चलते आगे वह दोस्त बन सकते हैं।

Desk Team