सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया उनकी मौत को अब तीन साल का समय बीत चूका है लेकिन उनको अब तक इंसाफ नहीं मिला है। वही अब सुशांत सिंह राजपूत केस में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। बता दे, एनसीबी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले की जांच के सिलसिले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को चैलेंज नहीं दे रहा है।

बता दे, संविधान के आर्टिकल 27-ए के तहत मुंबई हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस को जमानत पर रिहाई देते हुए आदेश दिया था कि ड्रग मामले में गलत तरीके से उसकी तस्करी करने पर अपराधियों को अपराध के लिए कम से कम 20 साल के लिए जेल भेजा जा सकता है। हर वो अपराधी जिसने अवैध तस्करी की है उसको जेल जाना ही पड़ेगा।

अब रिया को मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मुहैया करवाने का मतलब ये नहीं कि रिया किसी गलत तरीके की ड्रग सप्लाई में शामिल थी। साथ ही हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि किसी को नशीले दवाओं के खाने के पैसे देने का मतलब भी ये नहीं कि उन्होंने ऐसा करने के लिए किसी और को इन्फ्लुएंस किया है। इसके बाद अब रिया को एनडीपीएस मामले में जमानत मिल गयी है।

बता दे, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद से ही रिया चक्रवर्ती का नाम काफी चर्चाओं में था और उनपर एक्टर के परिवारवालों ने कई सारे आरोप लगाए थे, इसीलिए एक्ट्रेस को तीन महीने तक जेल में रहना पड़ा था। बता दे, रिया पर ऐसा आरोप था कि उन्होंने एक्टर की ड्रग्स खरीदने में सहायता की थी। इस मामले में NCB ने उन्हें गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



