अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल को लेकर फैंस के बीच में क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं फिल्म को रिलीज होने में महज तीन महीने ही बचे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अपने तय समय यानी 15 अगस्त को रिलीज नहीं हो पाएगी। इसकी एक हैरान करने वाली वजह सामने आई हैं।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फैन्स काफी समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।हल्ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इसके बाद से इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। दरअसल, पुष्पा 2 को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिससे आप निराश हो सकते हैं। इस शख्स ने फिल्म का छोड़ा साथ।
फिल्म पुष्पा 2 से अचानक ये शख्स हुआ बाहर
सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल में टेक्नीकल लेवल पर कुछ बदलाव हुए हैं। हाल ही में एक्स अकाउंट पर कुछ ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि शो के एडिटर, जिन्होंने पुष्पा: द राइज की एडिटिंग में अहम भूमिका निभाई थी उन्होंने ‘पुष्पा 2’ के शेड्यूल से उनकी दूसरी फिल्म का शेड्यूल मैच न होने की वजह से पुष्पा 2 की एडिटिंग का काम छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एंटनी रुबेन अपनी शार्प एडिटिंग स्किल्स के लिए मशहूर हैं, उन्होंने अपनी दोनों फिल्मों के बीच डेट्स को मैच करने की कोशिश की, लेकिन ये मुमकिन नहीं हो पाया, जिसकी वजह से अंतत उन्हें ‘पुष्पा-2’ का काम छोड़ना पड़ा।
View this post on Instagram
ये एडिटर पुष्पा 2 की संभालेगा कमान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्वीट में ये भी दावा किया गया है कि पृथ्वीराज सुकुमारन ने एंटनी के फिल्म छोड़ने के बाद ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज पर कोई असर ना पड़े उसके लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर एडिटर नवीन नूली को अप्रोच किया है। आपको बता दें कि नूली ने ‘जर्सी’ की एडिटिंग संभाली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा 2 का प्रोडक्शन वर्क लगभग पूरा हो चुका है और मेकर्स जल्द ही इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू कर देंगे।सोशल मीडिया पर सामने आई एंटनी की फिल्म छोड़ने की खबरों पर मेकर्स की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App




