Big Update: Naga Chaitanya के भाई Akhil Akkineni की जानें कब और कहां होगी शादी

Summary :

6 जून को होगी नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी की शादी

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी की शादी की खबरें चर्चा में हैं। अखिल अपनी मंगेतर जैनब रावजी से 6 जून 2025 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे। हालांकि, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य के छोटे भाई और एक्टर अखिल अक्किनेनी की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिल जल्द ही अपनी मंगेतर जैनब रावजी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले साल दोनों ने सगाई की थी और अब फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच खबर सामने आई है की एक्टर की शादी कब और कहां होने वाली है.

Akhil Akkineni - Naga Chaitanya

कब होगी शादी

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अखिल और जैनब की शादी 6 जून 2025 को होने वाली है। कपल के करीबी सूत्रों ने बताया कि इसी तारीख को दोनों सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक अखिल या उनके परिवार की ओर से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Akhil Akkineni - Naga Chaitanya

सीक्रेटली हो रही हैं शादी

जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कपल ने अपनी सगाई की तरह शादी को भी मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर अखिल और जैनब की इंगेजमेंट की तस्वीरें सामने आने के बाद ही दोनों के रिश्ते की पुष्टि हुई थी।

Akhil Akkineni - Naga ChaitanyaBunty Aur Babli को पूरे हुए 20 साल, Amitabh Bachchan ने कजरारे गाने को लेकर सुनाया खास किस्सा

कहां होगी शादी

अब सबसे बड़ा सवाल है कि अखिल और जैनब की शादी कहां होगी? रिपोर्ट्स की मानें तो शादी हैदराबाद के फेमस अन्नपूर्णा स्टूडियो में हो सकती है, जहां पहले नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु की शादी हुई थी। यह जगह अक्किनेनी परिवार के लिए बेहद खास मानी जाती है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शादी के कुछ समारोह राजस्थान में भी आयोजित किए जा सकते हैं। संभावना है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर प्री-वेडिंग फंक्शन्स राजस्थान में रखे जाएं और मुख्य समारोह हैदराबाद में हो। हालांकि, इन खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फैंस कर रहें इंतजार

अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी की जोड़ी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की नजरें अक्किनेनी परिवार की ओर हैं कि कब वो शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। बेशक, ये शादी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक होने वाली है।

Yashika Jandwani