टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इस हफ्ते सिद्धार्थ डे एक टास्क के दौरान आरती सिंह के बारे में कुछ अपशब्द कहने के लिए घरवालों के रडार पर थे। इस बीच उन्होंने बहुत हल्ला भी काटा,क्योंकि कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए। और उनकी अपमानजनक टिप्पणी के लिए उन पर आरोप भी लगाया। आरती के अच्छे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की डे के साथ भी लड़ाई हुई थी तब उन्होंने कहा था कि मां-बहन से ऐसी बात करते हो क्या।

इसके साथ ही शुक्ला ने उन्हें मुंह तोडऩे की बात भी कही थी। शुक्ला ने ये बोला कि यदि आरती का भाई कृष्णा होता तो वो किसी भी हाल में चुप नहीं बैठने वाला था। डे के इस तरह के अजीबो-गरीब बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब आलोचना हुई। अब आरती के भाई और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए डे के बिहेवियर पर रिएक्शन दिया है।

कूष्णा अभिषेक ने कहा सिद्घार्थ से नाखुश होने की वजह से कहा अब वो सीधा राइटर से बात करेंगे और होस्ट सलमान खान के सामने बिग बॉस 13 के सेट पर उनसे लडऩे के लिए जा सकते हैं।

मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ डे के कमेंट पर गुस्साए कृष्णा ने कहा कि मैं हैरान हूं कि सिद्धार्थ डे ऐसा कर सकता है। वो मुझे और मेरे परिवार को अच्छी तरह जानते हैं। वो एक महिला के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?। कृष्णा ने आगे कहा कि सिद्धार्थ के कमेंट से उनके फैंस भी बहुत नाराज हैं। लोग उनको ही गालियां दे रहे हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं उनसे आमने-सामने बात करना चाहूंगा। आरती मेरी बहन हैं। मैं शो में जाना चाहता हूं और भाई सलमान खान के सामने पूछना चाहता हूं कि ये सब क्या हो रहा है।

बिग बॉस में शनिवार के वीकेंड के वार एपिसोड में जब सलमान ने सिद्धार्थ के कमेंट् की आलोचना करी तब उन्होंने कहा था कि वह माफी मांगता है और उसने कहां कि वो रियलिटी शो में आरती या किसी भी महिला कंटेस्टेंट का दिल दुखाने का इरादा नहीं था।
.jpg)
बता दें कि इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के लिए नामंकित करने के बाद इसमें से रश्मि देसाई,माहिरा शर्मा और असीम रियाज को शनिवार के दिन सुरक्षित घोषित कर दिया था। जबकि पारस छाबड़ा,सिद्धार्थ डे और अबू मलिक में से किसी दो कंटेस्टेंट्स को सोमवार यानी आज बिग बॉस के घर को छोड़कर जाना होगा।


Download Android App
Download iOS App



