Bigg Boss 13 : पहले लग्जरी टास्क के दौरान मचा हंगामा, भिड़ गए कंटेस्टेंट्स- देखें Video

Summary :

आज बिग बॉस के घर के सदस्यों को पहला लग्जरी टास्क मिलेगा, ये वीडियो इसी टास्क की गहमागहमी और घरवालों की बहस का छोटा सा नमूना है।

बिग बॉस 13 शुरू होने के बाद से ही लगातार सुर्ख़ियों में है और हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आज बिग बॉस के घर के सदस्यों को पहला लग्जरी टास्क मिलेगा, ये वीडियो इसी टास्क की गहमागहमी और घरवालों की बहस का छोटा सा नमूना है। 
आपको बता दें इस पहले लग्जरी टास्क का नाम हॉस्पिटल टास्क होगा। वीडियो में देख सकते है हॉस्पिटल टास्क के पहले दिन शेफाली, दलजीत, शहनाज, पारस और उनकी टीम डॉक्टर के गेटअप में नजर आएंगे और टास्क को आगे बढ़ाएंगे। 
दुसरे दिन मरीज के रोल में कंटेस्टेंटे्स लग्जरी टास्क को आगे बढ़ाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी टास्क के दौरान  घर में जमकर हंगामा मचेगा। घर के सदस्यों को टास्क की याद दिलाने के लिए वेकअप सॉन्ग ‘लवेरिया’ हुआ बजाया जायेगा। ये सांग घर के सदस्यों को इस सीजन का पहला लग्जरी टास्क सुबह से शुरू हो जाएगा। 

टास्क के दौरान बिग बॉस घोषणा करते हैं, जिसके बाद डॉक्टरों और मरीजों की भूमिका की अदला-बदली की जाती है।  गेम जीतने के लिए सभी प्रतियोगी रणनीतियों पर चर्चा करना शुरू करते हैं और हर किसी की कोशिश है कि इस बार का टास्क कैसे जीता जाए। 

टास्क खत्म होने तक शेफाली और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच एक बड़ी लड़ाई छिड़ जाती है और दोनों एक दुसरे पर पर्सनल कमैंट्स से लेकर टॉन्ट कसते हैं। आरती और कोएना बीच बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश करते है। 

अब देखना होगा की शो का ये हंगामा दर्शकों को कितना पसंद आता है। आपको बात दें इस बार शो में सिर्फ सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को भी चुना गया है। जैसे जैसे शो आगे बढ़ेगा, शो में नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल सकते है। 

Ujjwal Jain