Bday spcl: ऋषभ पंत ने गुरुद्वारे में काटी रातें, पिता को खोया पर क्रिकेट का सपना नहीं छोड़ा

Summary :

4 अक्टूबर 2019 यानी आज भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का 22वां जन्मदिन है। इन दिनों ऋषभ पंत बहुत सुर्खियों में आ रहे हैं।

4 अक्टूबर 2019 यानी आज भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का 22वां जन्मदिन है। इन दिनों ऋषभ पंत बहुत सुर्खियों में आ रहे हैं। ऋषभ पंत अपनी खराब फॉर्म को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में पंत को जगह नहीं मिल पाई लेकिन उनके प्रदर्शन के फैन्स से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स फैन हैं।
 टेस्ट क्रिकेट में पंत ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर चुके हैं। कुंदन बनने की कहानी पंत की बहुत ही संघर्ष से भरी हुई है। अपने संघर्ष के दिनों में गुरुद्वारे में भी पंत ने रात गुजारी थी। पंत ने अपनी भूख गुरुद्वारे के लंगर से खत्म की थी। 
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 4 अक्टूबर 1997 को ऋषभ पंत का जन्म हुआ था। उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड का भविष्य उस समय बिल्कुल भी नहीं था। पंत ने अपना क्रिकेट कैरियर दिल्ली में आकर इसी वजह से बनाया था। हालांकि पंत का कोई जानने वाला दिल्ली जैसे बड़े शहर में नहीं था। 
जब पंत को कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था तो उन्होंने ईश्वर के घर में शरण ले ली थी। दिल्ली के मोतीबाक इलाके में गुरुद्वारे में पंत रहने लग गए थे। पंत अपनी पेट की भूख मिटाने के लिए गुरुद्वारे में ही लंगर खाते थे। बता दें इस दौरान पंत की मां ने पूरा साथ दिया था और गुरुद्वारे में वह सेवा करती थीं। 
क्रिकेट के प्रति ऋषभ का जुनून था जिसकी वजह से वह आज एक सफल क्रिकेटर बन गया। आईपीएल 2017 के सीजन में पंत की क्रिकेट की तरफ इस जुनून देखने को मिला था। बता दें कि पंत के पिता राजेंद्र पंत का आईपीएल 2017 के दौरान निधन हो गया था। हर संतान के लिए यह समय बहुत ही मुश्किल होता है। 
उस समय सिर्फ 20 साल ही पंत की उम्र थी। यह घड़ी पंत और उनके परिवार के लिए बहुत कठिन थी। पंत ने ऐसे समय में अपने आपको और परिवार को संभाला। क्रिकेट के मैदान पर पंत अपने पिता के निधन के दो दिन बाद ही वापस चले गए थे और 33 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली थी। 
इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। टेस्ट क्रिकेट में अब तक पंत 11 मैचों में 44.35 की औसत से 754 रन बना चुके हैं। वहीं विकेट के पीछे पंत ने 51 कैच और 2 स्टम्प किए हैं। महेेंद्र सिंह धोनी को पंत ने 50 से ज्यादा कैच कम टेस्ट में लेकर पछाड़ दिया है। 
यह कारनामा धोनी ने 15 टेस्ट मैचों में किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में ऋषभ पंत ने 11 कैच पकड़े थे। वनडे क्रिकेट में पंत ने 229 रन बनाए हैं त वहीं टी20 में 20 मैच खेलते हुए 325 रन बनाए हैं। 

Desk Team