बिग बॉस 13 विवादों के साथ साथ आगे बढ़ता जा रहा है और आज रात शो का पहला फिनाले भी सलमान खान के साथ वीकेंड का वार पर होने वाला है। आज शो से कुछ कंटेस्टंटों को घर से एलिमिनेट किया जायेगा साथ कुछ नए प्रतिभागियों को घर में एंट्री मिलने वाली है।

घर में आज एंट्री करने वाले कन्टेस्टेंटों में इंटरनेट सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ भी शामिल है। संजय दत्त के बहुत बड़े फैन होने के नाते, हिंदुस्तानी भाउ शो के सेट पर भी संजय दत्त के गेटअप में पहुंचे। सलमान खान से उन्होंने सेट पर काफी बातचीत भी की।

सलमान खान आज रात हिंदुस्तानी भाउ की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की घोषणा करेंगे। हाल ही में कलर्स टीवी ने शो का एक प्रोमो जारी किया है जिसमे सलमान खान हिन्दुस्तानी भाउ की उनके आइडल संजय दत्त से फ़ोन पर बात कराते हुए नजर आ रहे है।

सलमान संजय से कहते हैं कि हिंदुस्तानी भाई उनके बहुत बड़े फैन है और फिर कलंक स्टार उनसे बात करते है। संजय हिंदुस्तानी से पूछते है कि अगर वह घर के कैप्टन बन जाते है, तो वह घर में क्या कर्तव्य निभाएगा। यह सुनकर, हिंदुस्तानी भाऊ ने जवाब दिया कि एक कैप्टन होने के नाते क्या उन्हें कोई कर्तव्य करने की ज़रूरत है।

हिन्दुस्तानी भाउ का ये अंदाज सलमान , संजय के साथ साथ दर्शकों को भी बेहद पसंद आया। वहीं वीकेंड के वार एपिसोड की बात की जाए तो इस बार घर की कई महिला सदस्य एलिमिनेट हो सकती है ताकि नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों को घर के अंदर भेजा जा सके।

अब तक, वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों में शेफाली जरीवाला, तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, हिंदुस्तानी भाऊ, अरहान खान और हिमांशी खुराना के नाम सामने आये है । लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आज की रात सबसे पहले कौन एलिमिनेट होता है।

एलिमिनेट होने में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और उम्मीद की जा रहे है कि ये दोनों आज शो से बाहर हो सकते है।
प्रोमो देखें:


Download Android App
Download iOS App



