सिद्धार्थ शुक्‍ला ‘बाथरूम’ में घुसे शेफाली जरीवाला के साथ, शहनाज पीटने लगीं दरवाजा, देखें वीडियो

Summary :

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हर दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता है। बिग बाॅस के इस सीजन में शहनाज गिल को सबसे बड़ी एंटरटेनर कहते हैं।

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हर दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता है। बिग बाॅस के इस सीजन में शहनाज गिल को सबसे बड़ी एंटरटेनर कहते हैं। दरअसल वीकेंड के वार पर ड्रामे के बाद शहनाज गिल की नौटंगी एक बार फिर से घर में दिखाई दे रही है। 
पिछले एपिसोड में दिखाई दिया कि सिद्धार्थ शुक्ला से शहनाज ने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। बता दें कि आज रात को आने वाली एपिसोड का प्रोमो बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस प्रोमो में सिद्धार्थ के साथ मस्तीभरी नौटंकी एक बार फिर से शहनाज करती हुई दिख रही हैं। 
इन दिनों बिग बॉस 13 दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट कर रहा है। आज रात के एपिसोड में दर्शकों को ऐसा ही एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि घर में एक्स कंटेस्टेंट हिना खान आईं थीं। आज रात के एपिसोड में शहनाज और आसिम दोनों में से एक को हिना इलीट क्लब में जाने का मौका देंगी। इस प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि शहनाज सिद्धार्थ शुुक्ला के प्रति अपने प्यार का इजहार घर के एक सदस्य के सामने करती हुईं नजर आएंगी। 

बिग बॉस के नए प्रोमो में नजर आ रहा है कि सिद्धार्थ के साथ शहनाज बैठीं हुईं और शेफाली जरिवाल से कहती हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला से मुझे प्यार है। वहीं शेफाली शहनाज को जवाब देती हैं कि मुझे भी लगता है। इसपर शहनाज ने शेफाली से पूछा कि तुझे ऐसा क्यों लगता है, इसको है मेरे साथ। शेफाली इसका जवाब देती हैं, मुझे लगता है और उसको हैं कि नहीं ये उसको पूछ, मैं क्यों पूछा, तेरा फ्रेंड हैं तू पूछ। इसपर शेफाली से शहनाज कहती हैं कि तुझे वकील बनाया है। 
इसके बाद शेफाली कहती हैं कि मेरे को नहीं बनना है ये प्यार मोहब्बत का वकील, ये तुम दोनों सॉल्व करो। आगे शहनाज शेफाली से कहती हैं कि तू तो नहीं करती इसको प्यार, शेफाली कहती हैं कि हां मैं बहुत प्यार करती हूं  इसको, इस पर मस्ती भरे अंदाज में सिद्धार्थ शुुक्ला कहते हैं कि, बहुत सालों से और अब हम सामने मिल सकते हैं। जैसे ही शहनाज ने ये सुना उन्होंने कहा कि वॉशरूम में जाओ दोनों, शेफाली कहती हैं कि जा चुके हैं हम दोनों। 
आगे प्रोमो में दिखाते हैं कि वॉशरूम दोनाें मसती करते हुए चले जाते हैं। पीछे-पीछे शहनाज भी जाती हैं और बाहर कान लगाकर सुनती हैं कि क्या हो रहा है अंदर। इतना ही नहीं शहनाज ये भी कहती हैं कि बाहर निकल और दरवाजा पीटती हैं। शहनाज का ऐसा करने के बाद सिद्धार्थ शुुक्ला उससे कहते हैं तेरा ज्यादा हो रहा है। 

Desk Team