बिग बॉस 14: राहुल वैद्य ने घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को कहा- विल यू मैरी मी?

Summary :

बिग बॉस के घर में झगड़े साजिश टास्क का खेल जारी है। इसी बीच घर में ऐसा एक पल भी आया जब एक कंटेस्टेंट ने बिग बॉस को अपने दिल की बात कहने का प्लेटफॉर्म बना लिया।

बिग बॉस के घर में झगड़े, साजिश, टास्क का खेल जारी है। इसी बीच, घर में ऐसा एक पल भी आया जब एक कंटेस्टेंट ने बिग बॉस को अपने दिल की बात कहने का प्लेटफॉर्म बना लिया। ‘बिग बॉस 14’ के आज के एपिसोड में भी कुछ ऐसा होने वाला है जिसे देखकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। ‘बिग बॉस 14’ के गेम में तारीफें बटोर रहे सिंगर राहुल वैद्य आज अपनी गर्लफ्रेंड को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज करने वाले हैं।
 इस बात का सबूत ‘बिग बॉस 14’ का नया प्रोमो है जिसमें राहुल वैद्य अपने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार का इजाहर करते नजर आ हैं। अब आप कहेंगे कि राहुल वैद्य की घर के अंदर कोई गर्लफ्रेंड नहीं है तो वह प्रपोज किसे कर रहे हैं। बता दें कि राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार हैं। दिशा परमार टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में नजर आ चुकी हैं। बीते दिन दिशा परमार ने अपना जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन के मौके पर राहुल वैद्य ने दिशा परमार के सामने अपने अपने दिल की बात कह दी है।
‘बिग बॉस 14’ के प्रोमो में राहुल वैद्य कहते नजर आ रहे हैं कि आज मेरे लिए बहुत ही स्पेशल दिन है। मेरी जिंदगी में एक लड़की है जिसका नाम है दिशा परमार…। मुझे आज से पहले इतनी घबराहट कभी नहीं हुई। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि दिशा परमार से अपने दिल की बात करने में मुझे इतना समय क्यों लगा। मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी। ये बात बोलकर राहुल वैद्य अपने घुटनों के बल बैठ गए। इस दौरान राहुल वैद्य के हाथ में एक अंगूठी भी नजर आई।
आगे राहुल वैद्य ‘बिग बॉस 14’ के प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे तुम्हारे जवाब का इंतजार रहेगा। इस दौरान राहुल वैद्य व्हाइट कलर की टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं जिस पर उन्होंने ‘हैप्पी बर्थडे दिशा परमार’ और ‘मैरी मी’… लिखा हुआ है। प्रोमो में राहुल वैद्य का या रोमांटिक अंदाज देखकर घर के सभी सदस्य हैरान रह गए। घर के सभी सदस्य राहुल वैद्य को इस दौरा चीयर अप करते नजर आए।

Desk Team