Bigg Boss 14: फैंस को पसंद आ रहा है सिद्धार्थ शुक्ला का गौहर खान से फ्लर्ट करते हुए ये है अंदाज, देखें वीडियो

Summary :

बिग बॉस के 14वें सीजन में शो के पूर्व कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान सीनियर्स बनकर घर में आए हैं। यह तीनों सीनियर्स अब तक घर में अपने फैसलों और टास्क

बिग बॉस के 14वें सीजन में शो के पूर्व कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान सीनियर्स बनकर घर में आए हैं। यह तीनों सीनियर्स अब तक घर में अपने फैसलों और टास्क को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कंटेस्टेंट्स और घर पर वह राज करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि सिर्फ 2 हफ्तों के लिए ही बिग बॉस के घर में यह तीनों सीनियर्स आए हैं। 
लेकिन खबरों के अनुसार यह तीनों बिग बॉस के घर में दो हफ्तों से अधिक दिनों तक रह सकते हैं। दरअसल ऐसा शो की टीआरपी को देखते हुए कहा जा रहा है। दर्शकों को शो में सिद्धार्थ शुक्ला,हिना खान और गौहर खान की जुगलबंदी बहुत अच्छी लग रही है। बिग बॉस 14 के बीते एपिरसोड में गौहर खान के साथ सिद्धार्थ शुक्ला फ्लर्ट करते दिखाई दिए। ऐसा तब हुआ था जब सिद्धार्थ को गौहर ने चाय दी थी। 

इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि, आप चाय लाकर देंगी,खाना लाकर देंगी,तो मुझे आपसे प्यार हो जाएगा फिर। हिना खान को भी सिद्धार्थ और गौहर का यह फ्लर्ट करना बहुत पसंद आया और वह हंस पड़ी। उसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला को हिना खान ने कहा कि उन्हें कभी भाव गौहर नहीं देंगी। बिग बॉस 14 के घर से पहली कंटेस्टेंट सारा गुरपाल बेघर हुईं हैं। 

सारा को घर से निकालने का फैसला सिद्धार्थ शुक्ला,हिना खान और गौहर खान तीनों सीनियर्स ने लिया है। सारा गुरपाल को घर से बेघर करने का फैसला सिद्धार्थ का था और हिना और गौहर दोनों को उन्होंने अपने इस फैसले के लिए मनाया। निशांत मल्कानी और राहुल वैद्य में से किसी को हिना और सिद्धार्थ घर से निकालना चाहते थे। 

Desk Team