नए साल की शुरूआत हो चुकी है। नए साल के बाद सलमान खान पहली बार वीकेंड का वार होस्ट करने जा रहे हैं। ऐसे में मेकर्स इस हफ्ते को यादगार बनाने में जुट गए हैं। इस वीकेंड के वार में सलमान खान के घर में कुछ गेस्ट नजर आने वाले हैं। इन मेहमानों की लिस्ट सबसे पहला नाम सनी लियोनी का है। जी हां सही सुना आपने…। नए साल पर सनी लियोनी ‘बिग बॉस 14’ के घर में एंट्री करने जा रही हैं।

आज सनी लियोनी की एंट्री भी होगी। सनी बिग बॉस के घर में डॉक्टर सनी बनकर पहुंचेंगी। सनी कहती हैं, हाय बिग बॉस…कैसे हो? मैं यहां घर वालों के हेल्थ का चेकअप करने आई हूं। तो अपॉइन्टमेंट फिक्स हो गया है। शनिवार रात 9 बजे।

‘बिग बॉस 14’ का प्रोमो सामने आने के बाद सनी लयोनी के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। कोरोना वायरस आउटब्रेक के बाद से सनी लियोनी किसी भी टीवी शो में नहीं नजर आईं हैं। ऐसे में सनी लियोनी का बिग बॉस 14 के घर में आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सनी लियोनी बिग बॉस के घर में जा रही हैं। बीते कुछ सालों में कई बार ‘बिग बॉस 14’ के घर में सनी लियोनी की एंट्री हो चुकी है। साल 2013 में आई फिल्म जैकपॉट के प्रमोशन के दौरान भी सनी लियोनी ने सलमान खान के साथ खूब मस्ती की थी।


Download Android App
Download iOS App



