बिग बॉस के घर में सदस्य एक दूसरे पर जमकर बरसते हैं। इससे घर का माहौल जाहिर है काफी खराब हो जाता है। ऐसे में बिग बॉस ने घर में कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे पर भड़कने का पूरा मौका दिया है, लेकिन हंसी मजाक के अंदाज में। दरअसल घर में वीकेंड का वार पर आज यानी रविवार को घर में कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया है।

‘बिग बॉस 14’ के घर में दीवाली का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ‘बिग बॉस 14’ के मेकर्स ने दीवाली के पर्व का उत्सव मनाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है। तभी तो वीकेंड का वार में सलमान खान लोगों का भरपूर मनोरंजन करने आने वाले हैं। ऐसे में घर के सभी सदस्यों ने सलमान खान और फैंस का मनोरंजन करने की खासा तैयारी की है।

घर के सभी सदस्य आज मिलकर एक कव्वाली का आयोजन करने वाले हैं। इस कव्वाली के दौरान घर के सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को जमकर ताना मारने वाले हैं। यहां मजेदार बात यह है कि ताना सुनने के बाद भी घर के लोग सलमान खान के सामने मुस्कुराते दिखेंगे।

इन सभी सितारों ने कव्वाली गाने के लिए सिर पर टोपी और हाथ में रुमाल बांधा है। कव्वाली के दौरान निक्की तम्बोली झूम झूमकर नाचती नजर आईं तो वहीं एजाज खान पहली बार खिलखिलाकर हंसते दिखे। वहीं घरवालों का ये हाल देखकर खुद सलमान खान भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाए। ‘बिग बॉस 14’ के प्रोमो में सलमान खान जमकर हंसते नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



