टीवी का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ 15 की इंतजार फैंस सीजन 14 के खत्म होने के बाद से कर रहे है। सीजन 15 को लेकर खबरें हैं कि मेकर्स ने शो को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। शो का सीजन 14, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के सीजन 13 की तरह बहुत पॉपुलर तो नहीं हुआ था, लेकिन शो के आखिरी एपिसोड्स में राखी सावंत ने जबरदस्त एंटरटेन किया। इस साल शो में सेलिब्रिटीज के साथ कॉमनर्स एंट्री लेने वाले हैं। शो को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है कि इस बार शो में सेलिब्रिटीज से पहले एंट्री कॉमनर्स लेंगे।

आमतौर पर हर साल बिग बॉस सितंबर और अक्टूबर में ऑन एयर होता है। बताया जा रहा है कि इस साल भी मेकर्स अक्टूबर में ही ऑन एयर की प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई कि इस बार शो 3 महीने नहीं, बल्कि 6 महीने तक चल सकता है। वहीं, अब एक नया अपडेट सामने आया है कि ‘बिग बॉस’ के सीजन 15 में कॉमनर्स को सेलिब्रिटीज से पहले घर में लाया जाएगा।
.jpg)
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस’ के घर में मशहूर हस्तियों के साथ आम लोग भी नजर आ चुके हैं। वहीं, ‘बिग बॉस’ 15 में सिलेब्रिटीज से पहले कॉमनर्स को घर में लाया जाएगा। शो के लिए कॉमनर्स का ऑडिशन होता है। इस सीजन के मेकर्स कॉमनर्स का ऑडिशन लेने के बाद उन्हें सिलेब्रिटीज से पहले घर में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बार मेकर्स ने कलर्स की जगह वूट सेलेक्ट के साथ हाथ मिलाया है।

दरअसल, इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट पर विचार चल रहा है। वहीं, फैंस इस बात के लिए बेताब है कि इस साल शो में कौन नजर आएगा। शो को हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे।
रिपोर्ट में ही बताया गया था कि ‘बिग बॉस’ 15 की शुरुआत इस बार 12 कंटेस्टेंट के साथ होगी। जबकि शो और भी मजेदार बनाने के लिए हर एविक्शन के साथ एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होगी। यानी हर हफ्ते जहां एक कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा, वहीं एक नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री होगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App



