BB-16: अर्चना गौतम का मजाक उड़ाना कश्मीरा शाह को पड़ा भारी, यूजर्स ने लगाई जमकर फटकार

Summary :

बिग बॉस 16 में बीते एपिसोड में अर्चना गौतम और गोरी नागोरी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। इस एपिसोड को देखने के बाद कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह ने अर्चना को लेकर एक ट्वीट किया, जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है।

टीवी का फेमस
रिएलिटी शो बिग बॉस 16 खूब सुरखियां बटोर रहा है। घर में हर तरह का ड्रामा देखने
को मिल रहा है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। शो की शुरुआत में हर दिन कोई ना
कोई रिश्ता बदलता देख रहा है जो पहले दोस्त थे अब वो दुश्मन बने दिख रहे हैं। होस्ट
सलमान खान के शो में अब तक मेरठ की रहने वाली अर्चना गौतम को दर्शकों का बहुत
प्यार मिल रहा है और लोग उन्हें बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

कौन हैं बिकिनी गर्ल Archana Gautam? कांग्रेस ने दिया टिकट, ग्रैंड मस्ती में  आईं नजर - News AajTakअर्चना की बेबाकी और
बचकानी दोनों ही हरकतों पर घर में मौजूद बाकि सदस्य के साथ-साथ देश की जनता का भी
खूब एंटरटेन हो रहा है। हालांकि अर्चना की आवाज को लेकर उनका कई बार मजाक भी
उड़ाया जा चुका है। मगर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह को अर्चना की
आवाज का मजाक उड़ाना काफी भारी पड़ गया है।

दरअसल, एक्ट्रेस
कश्मीरा शाह खुद को बिग बॉस की सबसे बड़ी फैन बताती हैं इतना ही नहीं वो खुद भी एक
बार बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। कश्मीरा बिग बॉस के घर सीजन को फॉलो करती हैं
और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती हैं। हाल ही में कश्मीरा शाह ने
अर्चना गौतम की आवाज का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया था जिस पर लोगों ने उन्हीं
की क्लास लगा दी है।

कश्मीरा ने अर्चना
की आवाज पर ट्वीट करते हुए लिखा,
‘आज के एपिसोड को देखकर मैं कसम खाती हूं कि भले
ही अर्चना मुझे पसंद है
, लेकिन मुझे लगता है कि उसकी अल्ट्रासॉनिक आवाज
सिर्फ जानवर ही सुन सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने
हैशटैग बिग बॉस 16 भी शेयर किया है। इस ट्वीट के सामने आते ही लोगों ने एक्ट्रेस
को आड़े हाथ ले लिया।

कश्मीरा की ट्वीट पर
लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे है और कश्मीरा का अर्चना की आवाज का मजाक उड़ाने को
लेकर खरी-कोटी भी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
‘खुद की आवाज सुनी कभी?’ दूसरे ने तो ये भी लिखा, ‘ड्रैगन की आवाज भी तुमसे
बेहतर है।
‘ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘वो तुमसे 10 टाइम
ज्यादा बेहतर कंटेस्टेंट है।
‘

Desk Team