टीवी जगत के सबसे मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस-16 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाल एमसी स्टेन के विजेता बनने से उनके फैंस काफी खुश है वही कुछ लोग ऐसे भी है जो स्टेन को इस लायक नहीं बता रहे उनका कहना है ये अनफेय है बिग बॉस की ट्रॉफी के लायक व्यक्ति ही ट्रॉफी का हक़दार, दरअसल एमसी स्टेन का शो के दौरान कुछ ख़ास योगदान नहीं रहा यही कारण है बाकि कंटेस्टेंट्स के फैंस इस डिसिशन से खफा नजर आ रहे है।

हलाकि स्टेन के फैंस इस बात से बेहद खुश है कि एक काम उम्र का रैपर शो का विजेता बनकर निकला है। हलाकि आजकल जीत के बाद से ही सुर्खियों में चल रहे एमसी स्टेन की पॉपुलैरिटी में और इजाफा देखने को मिल रहा है, यही कारण है कि अब लोग उनकी तुलना किसी और से नहीं बल्कि इंडियन क्रिकटर विराट कोहली से कर रहे है।

एमसी स्टेन भारी वोटों के साथ ‘बिग बॉस 16’ के विनर तो बन चुके है पर ऐसा क्या हुआ जो दो अपोजिट पोल्स अट्रैक्ट करते दिखाई दे रहे है। दरअसल हुआ कुछ यू स्टेन के विनर बनने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साँझा की जिसके कुछ ही घंटो में उनके इस पोस्ट को 4 मिलियन लोगों ने पसंद किया, तो वही विराट के सोशल मीडिया पर अपडेट हुए लेटेस्ट पोस्ट को सिर्फ 2 मिलियन लोगों द्वारा ही पसंद किया गया।
बता दे, स्टेन के एक फैन पेज से दोनों के लेटेस्ट पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है जिसमे एक तस्वीर में स्टेन सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में विराट के पोस्ट में वह मैदान पर दिख रहे हैं। वही एमसी स्टेन की जीत पर लोग सवाल उठाते हुए नजर आ रहे है उनका कहना है वो इस ट्रॉफी के लायक नहीं थे।
ऐसे में एक यूजर ने कमेंट कर यह तक कह दिया अगर विराट कोहली 4 महीने घर में अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंट करते तो अगला मैच जीत जाते वही एक और यूजर ने स्टेन और विराट की तुलना न करने की नसीहत दी।


Download Android App
Download iOS App



