हम आपको आज ‘बिग बॉस 18’ की उस खूबसूरत हसीना से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपन चुलबुले अंदाज और बेहतरीन गेम प्लान की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है,शो में टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह भी अपने गेम के जरिए सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।
एक्ट्रेस जल्द ही अपना 26वां बर्थडे मनाने वाली हैं, ऐसे में हम आपको उनकी फीस और नेटवर्थ के बारे में बताएंगे
ईशा सिंह इन दिनों ‘बिग बॉस 18’ के घर में नजर आ रही हैं, जहां वो अक्सर एक्टर अविनाश मिश्रा संग लव एंगल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती कहा है।
ईशा सिंह टीवी की दुनिया का एक फेमस चेहरा है, एक्ट्रेस ने अपना एक्टिंग करियर महज 19 साल की उम्र में शुरू किया था।
एक्ट्रेस पहली बार टीवी शो ‘इश्क का रंग सफेद’ में नजर आई थी, शो से ईशा को काफी फेम मिला और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस बन गई।
इसके बाद वो टीवी शो ‘एक था राजा एक थी रानी’ में नजर आई, जिसमें वो सरताज गिल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी।
यहां से ईशा की सफलता का सफर शुरू हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘इश्क सुभान अल्लाह’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘सिर्फ़ तुम’ और ‘बेकाबू’ जैसे शोज में काम किया।
वहीं टीवी के अलावा ईशा वेब सीरीज़ ‘जब मिला तू’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं, ईशा ने एक म्यूज़िक वीडियो और फिल्म में भी काम किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज ईशा सिंह टीवी शो के एक एपिसोड के लिए 50 से 60 हजार रुपए की फीस वसलूती हैं।
वहीं नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस अपने छोटे से करियर में खुद के दम पर 6 से 7 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं


Download Android App
Download iOS App














