Bigg Boss 19 Latest Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ सुर्खियों में है। 24 अगस्त, 2025 को शुरू हुए इस शो को जनता से खूब प्यार मिल रहा है। एक ओर जहां ये सीजन खूब वाहवाही लूट रहा है, वहीं इसे लेकर अब एक विवाद हो गया है। दरअसल, फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (PPL) ने सलमान खान के शो के निर्माताओं पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप में 2 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है।
Bigg Boss 19 Latest Update
Bigg Boss 19 पर लगा 2 करोड़ का जुर्माना

PPL इंडिया की ओर से वकील हितेन अजय वासन ने 19 सितंबर को नोटिस जारी किया। इसमें बिग बॉस के प्रोडक्शन हाउस Endemol Shine India, उसके डायरेक्टर थॉमस गौसेट, निकोलस चज़ारैन और दीपक धर को जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों गानों का लाइसेंस Sony Music Entertainment India के पास है, जो 450 से ज्यादा म्यूजिक लेबल्स में से एक है जिनके पब्लिक परफ़ॉर्मेंस राइट्स PPL द्वारा प्रबंधित होते हैं।
नोटिस के अनुसार, बिग बॉस के चल रहे 19वें सीजन में अग्निपथ (2012) से ‘चिकनी चमेली’ और गोरी तेरे प्यार में (2013) से ‘धत तेरी की’ गाने 3 सितंबर, 2025 को स्ट्रीम होने वाले एपिसोड 11 में दिखाए गए थे। पीपीएल इंडिया का दावा है कि मेकर्स ने पब्लिक परफॉर्मेंस लाइसेंस के बिना इन ट्रैक्स का इस्तेमाल किया है।
मेकर्स पर लगा कॉपीराइट का आरोप

PL का तर्क है कि Endemol Shine India ने कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 30 के तहत आवश्यक लाइसेंस प्राप्त नहीं किया। नोटिस में इसे जानबूझकर किया गया उल्लंघन बताया गया है। PPL ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने के साथ-साथ आवश्यक लाइसेंस शुल्क की भी मांग की है। इसके अलावा, एक आदेश भी जारी किया गया है, जिसमें मेकर्स को बिना उचित अनुमति के ध्वनि रिकॉर्डिंग का उपयोग करने से रोका गया है।


Download Android App
Download iOS App




