बिग बॉस ब्रेकिंग : क्या अरहान खान और रश्मि देसाई तोड़ देंगे रिश्ता, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

बिग बॉस 13 के घर में बीते दिनों अरहान खान और रश्मि को लेकर जो विवाद सामने आय वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर से बेघर होने के बाद अरहान ने दोबारा बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री घर में वापसी की है। तब से ही रश्मि और अरहान का रिलेशनशिप खूब सुर्ख़ियों में है।

बिग बॉस 13 के घर में बीते दिनों अरहान खान और रश्मि को लेकर जो विवाद सामने आय वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर से बेघर होने के बाद अरहान ने दोबारा बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री घर में वापसी की है।  तब से ही रश्मि और अरहान का रिलेशनशिप खूब सुर्ख़ियों में है।  
करीब दो हफ्ते पहले वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने अरहान की शादी और बच्चे के बारे में खुलासा किया और अरहान को खूब डांट भी लगाई थी। उसके बाद से ही रश्मि और अरहान के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब लग रहा है की दोनों के बीच कुछ सामान्य नहीं हो पा रहा है। 
हाल ही में बिग बॉस के ऑफिसियल हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमे रश्मि अरहान के बीच काफी भावुक बातचीत सामने आयी है। रश्मि अरहान को कहते दिखाई दे रही है जो कुछ भी बीते दिनों से सुनने में आ रहा है , उससे वो काफी दुखी है और असहज महसूस कर रही है। 
रश्मि की बात सुनकर अरहान खुद का बचाव करते हुए कहते है , ‘उन्हें खुद को रश्मि से ऊंचा दिखाने की जरूरत नहीं है।’ इसके बाद रश्मि जब रिश्ते को लेकर बात करती हैं तो अरहान कहते दिखते हैं कि ‘हमें इसे यहीं रोक देना चाहिए’।

ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स को लग रहा है शायद अब इस कपल ने अब अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया है। लेकिन पूरी सच्चाई शो के टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगी। 

बीते दिनों खराब तबियत के चलते घर से बाहर हुए सिद्धार्थ शुक्ला 16 दिसंबर के एपिसोड शो में दोबारा एंट्री करने जा रहे है। सिद्धार्थ के घर में पहुंचने के बाद घर का माहौल एक बार फिर बदलने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के मेकर्स दर्शकों के लिए क्या नया ट्विस्ट लेकर आते है। 

Ujjwal Jain