बिग बॉस फेम एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हाल ही में उन्होंने अपने मालदीव्स वैकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना का बेहद बोल्ड अवतार सामने आया है। करिश्मा की बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बता दें हाल ही में करिश्मा तन्ना 36 साल की हुई है और अपना जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए करिश्मा ने मालदीव्स की खूबसूरत लोकेशन को चुना।

मालदीव्स में छुट्टियां बिताते हुए करिश्मा तन्ना फैंस के साथ सोशल मीडिया पर हर अपडेट शेयर कर रही है।

ब्लैक बिकिनी में करिश्मा तन्ना अपनी कमर पर बना टैटू भी फ्लॉन्ट करती नजर आयी और ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही है।

करिश्मा तस्वीरों में बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रही है और फैंस ने उनके हुस्न के साथ साथ उनके टैटू की भी खूब तारीफ की है।

बता दें, करिश्मा तन्ना बिग बॉस के सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आयी थी और फिनाले तक पहुंची थी। गौतम गुलाटी शो के विनर बने थे और करिश्मा तन्ना फर्स्ट रनर अप रही थी।

कुछ दिन पहले करिश्मा तन्ना बिग बॉस के घर में पहुंची थी और वहां उन्होंने घरवालों से एक स्पेशल टास्क भी करवाया था।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना फिल्म संजू में भी नजर आ चुकी है।



Download Android App
Download iOS App



