बिग बॉस फिनाले: सिद्धार्थ और असीम को मिले थे बराबर वोट, कण्ट्रोल रूम के वीडियो से हुआ खुलासा

Summary :

हिट और विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 के कई एक्सटेंशन के बाद, बीते 15 फरवरी को अपने फिनाले पर पहुंचा और सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर बने। सिद्धार्थ के विनर बनने पर सोशल मीडिया पर नयी जंग छिड़ गयी है, जिसमे शो को बायस्ड और फिक्स्ड तक कहा जा रहा है।

हिट और विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 के कई एक्सटेंशन के बाद, बीते 15 फरवरी को अपने फिनाले पर पहुंचा और सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर बने। सिद्धार्थ के विनर बनने पर सोशल मीडिया पर नयी जंग छिड़ गयी है, जिसमे शो को बायस्ड और फिक्स्ड तक कहा जा रहा है। 
आसिम के फैंस ने बिग बॉस का जबरदस्त विरोध करते हुए शो को बायकॉट करने की बाते कही है और कुछ सेलिब्रिटीज ने भी आसिम के पक्ष में समर्थन दिया है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #PublicWinnerAsim, #boycottcolorstv और  #FixedWinnerSiddharth जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे है। 
इतना तो साफ़ है कि आसिम को असली विनर मानने वालों की कमी नहीं है पर सिद्धार्थ के फैंस ने उन्हें ट्रोलर्स को बातें नजरअंदाज करने की सलाह दी है।  इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसने इस विवाद को और हवा दी है। 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद शो के प्रशंसकों ने सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति पक्षपाती होने के लिए निर्माताओं को दोष देना शुरू कर दिया क्योंकि उन्होंने पहले चैनल के साथ काम किया है। 
सलमान खान द्वारा विजेता घोषित किए जाने से कुछ देर पहले, बिग बॉस कंट्रोल रूम से शूट किये गए वायरल वीडियो में ऑनलाइन वोटिंग प्रोसेस देखा जा सकता है। साथ ही इस वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दोनों फाइनलिस्ट (असीम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला) को बराबर वोट मिले थे। उसे यह कहते हुए भी सुना जाता है कि निर्णय उस पर था।

विनर ट्रॉफी जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और विनर बनने की ख़ुशी जाहिर की। इस वीडियो पर चंद घंटों में लाखों लाइक्स आये पर आसिम के फैंस ने इस वीडियो को लेकर भी सिद्धार्थ को खूब ट्रोल किया।  

View this post on Instagram

The trophy has come home!

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

Ujjwal Jain