बिग बॉस का जब से 11 सीजना शुरू हुआ है तभी से सुर्खिया बटोर रहा है। और बात करें बिग बॉस सीजन 10 की तो उसमें ऐसा कु छ नहीं देखने को मिला जितना दिलचस्प बिग बॉस सीजन 11 है। एक तरह से यह बात भी कही जा सकती है कि बिग बॉस के अभी तक के सीजन में यह 11वां सीजन काफी विवादों भरा है।
जब बात ढिंचैक पूजा के बिग बॉस में आने की खबर आई थी तो लोग यह जानने के लिए बेताब थे कि आखिर पूजा के आने के बाद घर में क्या नया देखने को मिलेगा। पूजा को घर में आए हुए अभी सिर्फ 3दिन ही हुए हैं और पहले दिन से ही हिना खान और शिल्पा समेत कई कंटेस्टेंट्स पूजा का मजाक उड़ाने में लगे हुए थे।
अलग स्टाइल के गानों से सोशल मीडिया पर मशहूर हुईं ढिंचैक पूजा की मुश्किलें ‘बिग बॉस’ के घर में एंटर करने के बाद से कम नहीं हो रही हैं। पूजा के घर में एंट्री करते ही हिना खान, शिल्पा शिंदे और घर के बाकी सदस्य उनके गानों का मजाक उड़ाने लगे थे। इसके बाद पूजा अपने सिर में जुंओं होने की वजह से घरवालों के निशाने पर आ गईं। लग्जरी बजट टास्क के दौरान घरवालों के पूजा को परेशान करने का एक और मौका मिल गया है।
टास्क के दौरान रो पड़ी ढिनचैक पूजा
आप सभी ने कल के एपिसोड में देखा होगा कि बिग बॉस ने घरवालों को लग्जरी बजट टॉस्क दिया है जिसका नाम है खुल जा सिम सिम। आपको बता दें कि इस टॉस्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया है।
यह टॉस्क कुछ यूं था कि इस टॉस्क में सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर अटैक कर रहे हैं और केवल इतना ही काफी नहीं इस दौरान तो हिना खान ने बंदगी कालरा से इतनी बहस की वहाँ मौजूद हर कोई दंग रह गया।
इस टॉस्क के समय जब-जब बर्जर है तो उस समय टीम के किसी एक सदस्य को खेल को छोडऩा होगा और जल्दी से घर के अंदर जाना होगा। दूसरी टीम के लोगों को पूजा को यह गेम बीच में ही छोडऩे के लिए कहते हैं पूजा पहले से ही अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। जैसे ही बर्जर बजा पूजा गेम छोड़ कर चाली गई।
और जैसे ही वह घर के अंदर आई तब उन्हें शिल्पा शिंदे दिखी और पूजा उनसे बात करते-करते रोने लग गई। पूजा ने कहा कि उनकी तबियत वाकई में अच्छी नहीं थी लेकिन अब घरवाले उनके बारे में भला बुरा कह रहे हैं।
पूजा ने कहा कि वह इस बात से अपसेट है कि लोग उन्हें काफी जज कर रहे हैं। आपको दें कि ढिंचैक पूजा के घर में एंट्री करते ही हिना खान ने कहा था बिग बॉस ये क्या है। इसके बाद सभी घरवालों ने पूजा के सिर में जुंओं के होने की वजह से उनका मजाक बनाया।


Download Android App
Download iOS App











