जम्मू & कश्मीर के विलय दिवस के मौके पर अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों को रोकने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए हैं। बता दे कि विलय दिवस के विरोध में अलगाववादियों ने 27 अक्तूबर को घाटी में काला दिवस मनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही आतंकी संगठन लश्कर ने भी काला दिवस को समर्थन दिया है।
अलगाववादियों के आह्वान को देखते हुए श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों रैनावाड़ी, नौहट्टा, खानयार, सफाकदल, एमआर गंज, क्रालखुड व मायसूमा में पाबंदियां रहेंगी।
आपको बता दे कि अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और यासीन मलिक के संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने लोगों से 27 अक्टूबर को कश्मीर में काला दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी।
27 अक्टूबर 1947 को कश्मीर के भारत में विलय के बाद भारतीय सेना श्रीनगर हवाईअड्डे पर उतरी थी। घाटी में सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को रेल सेवाएं भी रद्द कर दी गई।
घाटी में पैदल यात्रियों और वाहनों के आवागमन पर रोकने के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की भारी संख्या में तैनाती की गई।


Download Android App
Download iOS App



