बिग बॉस के घर में है रोज़ नए और पहले से भी बड़े धमाके हो रहे है। आज भी बिग बॉस के घर में एक बड़े धमाके की गूंज सुनाई देगी जिसका शोर होगा अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक पर। वैसे आज वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान तो दिखाई देंगे ही, लेकिन उनके साथ 2 ऐसे लोग नज़र आएंगे जिसके बाद अभिनव- रुबीना पर सवाल- जवाब या यूं कहे की इलज़ामो की बारिश होगी।

आज के एपिसोड में सलमान खान का भी दिमाग खराब होने वाला है क्योकि आज अभिनव, रूबीना, कविता कौशिक और उनके पति रोनित बिस्वास से लड़ते नज़र आएंगे। हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो के मुताबिक इनके झगड़े पर सलमान खान गुस्सा करते दिख रहे हैं। दोनों कपल्स के विवाद को सलमान खान ‘डर्टी’ बताते दिख रहे हैं। यही नहीं इन चारों के अलावा वो अर्शी खान पर भी भड़क जाते हैं, जिन्हें हाल ही में बिग बॉस में चैलेंजर के तौर पर एंट्री मिली है। प्रोमो की शुरुआत में अर्शी सलमान खान से मजाक करती हैं।

अर्शी सलमान खान से कहती हैं, ‘मुझे पता था आप आएंगे और मुझे जिल्लत के लड्डू खिलवा के ही रहेंगे।’ अर्शी के इस जोक पर भी सलमान खान उन से बात करने से इनकार कर देते हैं। सलमान एक बार फिर से अभिनव और रूबीना पर भड़कते हैं, जो दूसरे कपल कविता और रोनित से झगड़ने लगते हैं। रूबीना आरोप लगाती हैं कि कविता ने अभिनव के बारे में उनके बिग बॉस के घर को छोड़ने के बाद टिप्पणियां क्यों कीं। तो वही रोनित ने दावा किया कि कविता ने उन्हें अभिनव और रूबीना के गुजरे कल के बारे में बताया है।

कविता कहती हैं कि अभिनव ने उन्हें लगातार कई मेसेज भेजे थे। यहां तक कि जब मैंने उनसे कहा कि अगर मेसेज करने बंद नहीं किए तो फिर मैं पुलिस में शिकायत कर दूंगी। कविता के इन आरोपों पर अभिनव कहते हैं, ‘मैं उन मेसेजों को देखना चाहूंगा। हम उस पर लीगल तरीके से बात करेंगे।’ यही नहीं अभिनव कविता पर उलटे रूबी को धमकी देने का आरोप लगाते हैं। इस पर कविता के पति रोनित कहते हैं, ‘क्या तुम ये सोचते हो कि कोई मेरी पत्नी को धमकी देगा और मैं चुपचाप बैठकर देखता रहूंगा।’

दोनों कपल्स के इस तरह से झगड़ने पर सलमान खान गुस्सा हो जाते हैं। ब्लेजर उतारते हुए वो दोनों कपल्स से कहते हैं कि एक सेकेंड के लिए शांत हो जाएं और झगड़ा बंद कर दें। सलमान खान गुस्से में कहते हैं, ‘क्या खिलवाड़ बना के रखा है, गंदा है ये।’


Download Android App
Download iOS App



