बिग बॉस को लेकर इसके फैंस हमेशा ही कितने एक्साइटेड रहते हैं इस बात से तो सभी लोग बखूबी वाखिफ़ हैं। शो कब आएगा कैसा होगा और इस बार की उसकी क्या थीम होगी इसे जानने के लिए फैंस की उत्सुकता उत्सुकता हर रोज़ बढ़ती हैं। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर नए-नए अपडेट्स लगातार आ रहे हैं जिसे सुन फैंस और भी ज़्यादा उतावले होते दिखाई दे रहे हैं।

शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर घर की इनसाइड झलक तक सभी कुछ के बारे में फैंस को जानकारी दी जा रही है। अब बिग बॉस ओटीटी2 के घर की फुल इनसाइड वीडियो सामने आ चुकी हैं। इस बार का घर बेहद ग्रैंड और लैविश तरीको से बनाया गया है। घर के इंटीरियर में क्रिएटिविटी भी देखने को मिली। तो वही ऐसा लगता है कि इस बार घर किचन थीम के आसपास डिजाइन किया गया है। सोशल मीडिया पर घर का ये सामने आया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आखिर कैसे तैयार हुआ इस बार का घर
घर के इंटीरियर की बात करें तो इस बार की सजावट किचन के सामान से की गई हैं जो हर बार से काफी अलग और रोमांचक लग रही हैं। कद्दूकस से झूमर बनाए गए हैं। तो वही गिलास-बोतलों से दीवार सजाई गई हैं। खाने वाली चम्मचों का भी इस्तेमाल सजावट के लिए खास अंदाज़ में किया गया है। इसी तरह की किचन की कई चीजों से घर को डिजाइन कराया गया हैं। इस बार का घर बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की तुलना में बेहद बड़ा और आलीशान हैं। लगता है मेकर ने शो को इस बार टीवी पर आने वाले बिग बॉस जितना ग्रैंड बनाने का प्लान किया है।

तो वहीं अब घर की सजावट की बात करें और पुराने सीजन को देखें तो ज्यादातर मुद्दे-लड़ाई किचन में ही होते हुए देखने को मिलते थे। ऐसा भी कहा जाता है कि जो किचन की कमान अपने हाथ में लेता है वो ज्यादा लाइमलाइट में रहता है और उसके जितने के चांसेस भी औरो की तुलना में ज़्यादा बढ़ जाते हैं।

ऐसे में लग रहा है कि बिग बॉस के मेकर इसी को भुनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि, बिग बॉस के फैंस घर देखने के बाद खुश तो हैं लेकिन उन्हें बिग बॉस ओटीटी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिख रही। वो बिग बॉस सीजन 17 का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस के फैंस कुछ इस तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस आलीशान घर की काफी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें घर का डिजाइन पसंद भी आया है।


Download Android App
Download iOS App



