Bigg Boss की ‘मंडली’ के हुए टुकड़े-टुकड़े? Abdu Rozik ने सच्चाई से हटाया पर्दा

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस भले ही अब खत्म हो चूका है। लेकिन शो से जुडी कई ऐसी यादें है जो आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं। शो में कंटेस्टेंट सहित इस सीजन का सबसे चर्चित शब्द मंडली। जी हाँ बिग बॉस के इस सीजन में अगर कुछ सबसे ज्यादा फेमस हुआ था तो वो हैं बिग बॉस के घर में बनाई गयी मंडली।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस भले ही अब खत्म हो चूका है। लेकिन शो से जुडी कई ऐसी यादें है जो आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं। शो में कंटेस्टेंट सहित इस सीजन का सबसे चर्चित शब्द मंडली। जी हाँ बिग बॉस के इस सीजन में अगर कुछ सबसे ज्यादा फेमस हुआ था तो वो हैं बिग बॉस के घर में बनाई गयी मंडली। लेकिन अब इसी मंडली को शायद किसी की नजर लग गयी हैं, और ये मंडली अब टुकड़ो में बट गयी हैं। 
बता दे की बिग बॉस की इस मंडली में साजिद खान, शिव ठाकरे, निमृत कौर, अब्दु रोजिक, एमसी स्टेन और सुंबुल तौकीर खान थे। इस मंडली की खुद शो के होस्ट सलमान खान ने तक तारीफ की थी। लेकिन अब खुद मण्डली के एक सदस्य ने मंडली को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया हैं। जिसे सुनकर आप भी शॉक रह जाएंगे। 
दरअसल मंडली के सबसे क्यूट और छोटा भाईजान कहे जाने वाले अब्दु रोज़िक ने माडली को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया हैं। जहां जब अब्दु से ये पूछा गया की आपकी मंडली कैसी है?तो इस पर अब्दी ये कहते दिखे है की ‘मंडली खत्म’ अब्दु के इस बयान से सभी लोग हैरान हो गए हैं। 
अब लोगों का ये मानना है कि मंडली टूट गई है। वैसे बिग बॉस के घर में भी कई बार ऐसा लगा कि मंडली टूटने वाली है। हालांकि हर बार शिव ठाकरे और साजिद खान ने अपनी समझदारी से इसे बचा लिया लेकिन अब अब्दु रोजिक के इस बयान को देखने के बाद ऐसा लगता है कि सच में मंडली में दरार आ गई है।
Big Boss 16: इस हफ्ते इन 3 लोगों को कटेगा पत्ता, साजिद की मंडली टूटने पर  बेहद खुश है फैंस - bigg-boss-16-will-have-shocking-eviction - Nari Punjab  Kesari
इसी के साथ हाल ही में रैपर वर्ल्ड के स्टार कहे जाने वाले एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट में शिव,निमृत और सुम्बुल शिरकत करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि इस दौरान भी मण्डली पूरी नहीं दिखी थी। जहां कॉन्सर्ट में माडली के दो सदस्य साजिद खान और अब्दु रोज़िक नजर नहीं आए थे। 

Desk Team