बिग बॉस : शहनाज और हिमांशी के बीच की तीखी जंग पहुंची हाथापाई तक, देखिये वीडियो

Summary :

विवादित और हिट रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में आये दिन कोई न कोई नया रोमांच देखने को मिलता है और अब शो के कन्टेस्टेंटों के बीच की दुश्मनी खुलकर सामने आ रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला देखने को मिला शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच, जिनके बीच की जंग के शो में काफी बवाल मचाया।

विवादित और हिट रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में आये दिन कोई न कोई नया रोमांच देखने को मिलता है और अब शो के कन्टेस्टेंटों के बीच की दुश्मनी खुलकर सामने आ रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला देखने को मिला शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच, जिनके बीच की जंग के शो में काफी बवाल मचाया। 
अब तक शहनाज़ और हिमांशी एक ही टीम में खेल रही थी पर हाल ही में दोनों के बीच ऐसा विवाद मचा कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। बिग बॉस के बाकी कटेंस्टेंटों ने दोनों का बीच-बचाव किया।  बता दें, दोनों के बीच शो में आने के पहले से ही तनातनी रही है। 
शहनाज़ गिल बिग बॉस के घर में पहले से मौजूद है और शहनाज को बिग बॉस में एंट्री किये अभी दो ही हफ्ते हुए है। शहनाज ने घर के माहौल को ठीक रखने के लिए हिमांशी से दोस्ती करने की कोशिश की पर हिमांशी ने उनसे अब तक ठीक से बात नहीं की थी। 
शहनाज़ ने अपनी तरफ से काफी कोशिश की लेकिन हिमांशी ने उन्हें माफ़ करने से साफ़ इंकार कर दिया। अब शो का जो प्रोमो वीडियो सामने आया है उसमे दोनों बुरी तरह भिड़ती नजर आ रही है।  
प्रोमो में ये तो साफ़ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई पर इतना जरूर है कि दोनों के बीच टेंशन काफी गर्म हो गयी है। हिमांशी लड़ाई के दौरान शहनाज़ को ये कहती भी दिखाई दी कि ‘बाहर तो छोड़ दिया था न तुम्हे’। दोनों के बीच इस दौरान तीखी बहस देखने को भी मिलेगी। 

शो के प्रोमो वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि बहस के दौरान हिमांशी अपना आप खोकर शहनाज को धक्का भी मारती है।  अन्य घरवाले दोनों की लड़ाई रोकने और उन्हें समझाने की पूरी कोशिश करते है पर दोनों में से कोई भी सुनने को तैयार नहीं होता। 

Ujjwal Jain